विटिलिगो दिवस: संतुलित आहार लेकर ल्यूकोडर्मा से लड़ा जा सकता है
विश्व विटिलिगो दिवस-विटिलिगो आज बेहद गंभीर समस्या है जिसके कारणों का पूरी तरह पता नहीं चल सका है। जानें कि कैसे इस बीमारी से बचा जा सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आज विटिलिगो दिवस यानी सफेद दाग दिवस है। इस दिन को पूरे विश्व में मनाया जाता है, जिसका खास मकसद सफेद दाग से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदना लाना, और अन्य सभी को इस बीमारी के प्रति आगाह करना है। विश्व विटिलिगो दिवस में हम आज आपको बता रहे हैं कि किस तरह इस बीमारी से बचा जा सकता है।
दरअसल विटिलिगो एक प्रकार का त्वचा विकार है, जिसे ल्यूकोडर्मा भी कहा जाता है। सफेद दाग स्किन की ऐसी समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है। इसका मेडिकल नाम ‘विटिलिगों’ है। इस रोग में त्वचा पर दूधिया रंग के चकत्ते या सफेद दाग निकल आते हैं। कई बार ये दाग ज्यादा फैलने भी लगते हैं। ये बीमारी संक्रामक रोग नहीं है, इसलिए इसके फैलने का खतरा कम है। विश्व स्तर पर यह बीमारी करीब 1 फीसदी लोगों को है।
विटिलिगो आज बेहद गंभीर समस्या है, जिसके कारणों का पूरी तरह पता नहीं चल सका है। फिर भी इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। कई बार यह जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है। अब सवाल यह है कि क्या विटिलिगो की रोकथाम में पोषण कुछ भूमिका निभाता है? आपको बता दें कि विटिलिगो के लिए कोई निर्धारित आहार नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए पोषण तत्वों से भरपूर डाइट लें और भरपूर पानी पिएं। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ, जिसमें बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, उनसे इस बीमारी में फायदा मिलेगा। हम आपको कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जो विटिलिगों को फैलने से रोकने में मददगार साबित होंगे।
1-खूब पानी पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार हो सकता है, पर्याप्त पानी विटिलिगो को रोकने में मदद कर सकता है।
2-हरी पत्तेदार सब्जियां, फल जैसे केला, सेब, छोला, बीट, मूली और गाजर जैसी जड़ वाली सब्जियों का सेवन मददगार हो सकता है।
3-सफेद पैच को फैलने से रोकने के लिए शराब, कॉफी, मछली और रेड मीट का सेवन करने से बचें।
4-ऐसा भोजन जिसमें विटामिन बी, सी, अमीनो एसिड और फोलिक एसिड होता है,वो इन सफेद धब्बों को रोकने में मददगार साबित होते है।
5-अपने आहार में कॉपर,जिंक और आयरन जैसे खनिजों को शामिल करके आप भविष्य में इस रोग से निजात पा सकते हैं।
6-जब आपकी त्वचा घावों, जलन और सनबर्न से प्रभावित होती है तो त्वचा के रंगद्रव्य की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ये विटिलिगो का कारण बन सकते हैं। इसलिए अपनी स्किन को गहरे घाव और जलन से बचाएं ताकि विटिलिगो की रोकथाम में मदद मिल सकें। विटिलिगो का कोई इलाज नहीं है, लेकिन आप अपनी डाइट ठीक रखेंगे तो आपको इससे छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
8-इस बीमारी से बचने के लिए सुबह शाम 10 मिनट धूप में बैठे आपको इससे फायदा होगा। धूप से आपको विटामिन मिलेंगे।
Written By Shahina Noor
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।