Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Fever: वायरल फीवर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 05:14 PM (IST)

    Viral Fever अगर आप वायरल फीवर के शुरूआती लक्षण से गुजर रहे हैं ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। इन घरेलू नुस्खों को भी आजमा कर आप निजात पा सकते हैं। कुछ चीजें आसानी आपके किचन में मिल जाएंगी।

    Hero Image
    Viral Fever: कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर वायरल फीवर पर काबू पाया जा सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Fever: बदलते मौसम के कारण आपको वायरल फीवर का सामना करना पड़ता है। इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी, शरीर में दर्द, कमजोरी, सिर दर्द आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसके कारण यह शरीर में तेजी से फैलता है। कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर वायरल फीवर पर काबू पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, वायरल फीवर से छुटकारा पाने के आसान उपाय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. तुलसी

    तुलसी की पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है। जिससे वायरल फीवर को रोकने में मदद मिलती है। आप तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसे छान लें। गुनगुना होने पर इस पानी को पिएं। आपको आराम मिलेगा।

    2. अदरक

    अदरक सर्दी-जुकाम को दूर करने में सहायक होता है। आप अदरक का पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा शहद डालें। फिर इसका सेवन करें, चाहें तो आप अदरक को पका कर भी खा सकते हैं।

    3. दालचीनी

    इसे खाने से गले के दर्द, खांसी और सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। आप एक कप पानी में एक छोटी चम्मच दाल चीनी पाउडर मिला लें। इस पानी को उबाल लें, फिर इसे छान लें। गुनगुना होने पर इस पानी को पी लें।

    4. गिलोय

    ये वायरल फीवर में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। गिलोय का आप काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में पानी लें, इसमें गिलोय मिलाकर उबाल लें। हल्का ठंडा होने पर दिन में 3-4 बार इस काढ़े को पी लें।

    5. अजवाइन

    अजवाइन से बुखार में राहत मिलती है। पानी में अजवाइन को डालकर उबालें। फिर इस पानी को गुनगुना होने पर पी लें।

    6. अनार

    अनार के जूस से शरीर को ताकत मिलती है। बुखार होने पर शरीर कमजोर हो जाता है ऐसे में आप अनार के जूस का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

    7. नारियल पानी

    इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन होते हैं। इसके सेवन करने से भी आपको फायदा मिल सकता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel

    comedy show banner
    comedy show banner