Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खट्टी डकार को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 06:34 PM (IST)

    नींबू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप बार-बार खट्टी डकार से परेशान हैं तो नींबू का सेवन अवश्य करें। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू रस और सेंधा नमक मिलाकर पिएं। इससे खट्टी डकार की समस्या दूर होती है।

    Hero Image
    खट्टी डकार को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के दिनों में खट्टी डकार आम समस्या है। इसके कई कारण हैं। इनमें प्रमुख जल्दबाजी में भोजन करना, खाना खाते समय बात करना, कोल्ड ड्रिंक्स और शराब का अधिक सेवन करना और तली-भुनी हुई चीज़ें खाना है। लंबे समय तक खट्टी डकार से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर से जरूर सलाह लें। वहीं, कभी-कभार डकार की शिकायत से परेशान व्यक्ति को किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल करनी चाहिए। दादी-नानी मामूली लक्षणों में सौंफ, अजवाइन आदि चीजें खाने के लिए देती हैं। इनके सेवन से खट्टी डकार की शिकायत दूर हो जाती है। अगर आप भी खट्टी डकार से परेशान हैं, तो इन चीजों का सेवन कर निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नींबू

    नींबू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप बार-बार खट्टी डकार से परेशान हैं, तो नींबू का सेवन अवश्य करें। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी में नींबू रस और सेंधा नमक मिलाकर पिएं। इससे खट्टी डकार की समस्या दूर होती है।

    छाछ

    खट्टी डकार को दूर करने में छाछ मददगार साबित होता है। बाजार में दोनों प्रकार के छाछ मिलते हैं। खासकर, जीरा छाछ खट्टी डकार के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना प्रातःकाल और रात्रि में सोने से पहले छाछ का जरूर सेवन करें।

    काला नमक

    विशेषज्ञों की मानें तो काला नमक के सेवन से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि पेट संबंधी विकार को भी दूर करता है। ऐसे में अगर आपको खट्टी डकार आती है, तो आप काले नमक का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी में स्वाद अनुसार काला नमक मिलाकर पिएं। इसके अलावा, रोजाना नियमित रूप से योग और कसरत जरूर करें। साथ ही रोजाना वॉकिंग जरूर करें। इससे भी पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, जंक फूड का कम से कम सेवन करें। जंक फूड के सेवन से हाजमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।