विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turmeric Side Effects: इन लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी का सेवन, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sun, 16 Oct 2022 05:17 PM (IST)

Turmeric Side Effects माना जाता है कि हल्दी शरीर के कई रोगों को दूर भगाता है लेकिन हल्दी खाने के ...और पढ़ें

Turmeric Side Effects: इससे एलर्जी की समस्या होती है।
Turmeric Side Effects: इससे एलर्जी की समस्या होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कTurmeric Side Effects: आपने हल्दी के फायदों के बारे में बहुत कुछ सुना होगा। आयुर्वेद में इसे गुणकारी औषधि माना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं। हल्दी में कई प्रकार के विटामिन्स भी होते हैं। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद भी हल्दी खाने के नुकसान हैं। जी हां, ज्यादा हल्दी के सेवन से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं, किन लोगों को हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए।

जॉनडिस के रोगी

जिन लोगों को जॉनडिस यानी पीलिया की बीमारी है, हल्दी के सेवन से  उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। इस बीमारी में हल्दी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नाक से खून

जिन लोगों को नाक से या शरीर के किसी और हिस्से से भी खून आने की समस्या होती है, ऐसे में उन्हें ज्यादा हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है, ये भी नाक से खून आने की वजह बन सकती है।

पथरी के मरीज

इस बीमारी के मरीजों को दर्द का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि हल्दी के सेवन से पथरी के रोगी की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसलिए इस बीमारी में हल्दी के सेवन करने से बचें।

डायबिटीज

जो लोग इस बीमारी के शिकार होते हैं, वे कई दवाईयों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर रोगी हल्दी का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं तो शरीर में खून की कमी हो जाएगी, यह सेहत के लिए खतरनाक सबित हो सकता है।

स्किन में एलर्जी

अगर आप अपने स्किन में निखार लाने के हल्दी का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन में परेशानी बढ़ सकती है। कई लोगों को हल्दी सूट नहीं करता है, इससे एलर्जी की समस्या होती है। इसका सेवन कम मात्रा में ही करें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel