लूज मोशन होने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, बहुत जल्दी मिलेगा आराम
लूज मोशन होने के दौरान नींबू पानी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है जो लूज मोशन के दौरान पेट में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। नींबू पानी शरीर में लूज मोशन के कारण होने वाली कमी को भी दूर करता है। नींबू पानी से सेहत ठीक भी ठीक रहती है और पेट की मरोड़ भी कम होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लूज मोशन होने से शरीर की एनर्जी खत्म होने लगती है। इसके साथ ही अगर लगातार लूज मोशन हो जाएं तो कमजोरी भी बहुत हो जाती है। कई बार लूज मोशन बहुत ज्यादा होने पर इंसान की जान तक चली जाती है। इसलिए जरूरी है कि लूज मोशन होने पर तुरंत इसका उपचार किया जाए। आज हम आपको लूज मोशन होने पर तुरंत किए जाने वाले घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं।
1. नारियल पानी का तुरंत करें सेवन
नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट है जो लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है। अगर आपको लूज मोशन शुरू हो जाएं तो बिना देरी किए नारियल पानी का सेवन करना शुरू कर दें।
2. नींबू पानी पीएं
नींबू पानी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है जो लूज मोशन के दौरान पेट में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। नींबू पानी शरीर में लूज मोशन के कारण होने वाली कमी को भी दूर करता है। नींबू पानी से सेहत ठीक भी ठीक रहती है और पेट की मरोड़ भी कम होती है।
3. चाय में मिलाकर पीएं पानी
चाय में थोड़ा सा पानी मिलाकर पीने से भी लूज मोशन रुक जाते हैं। अगर आपको रेगुलर लूज मोशन परेशान कर रहे हैं। इसके बाद शरीर में बहुत ज्यादा पानी की कमी लग रही है। तो बिना देरी किए चाय में पानी मिलाकर पी लीजिए। इससे लूज मोशन रूक जाएंगे।
4- केला खाकर भी मिलता है आराम
केला भी लूज मोशन में काफी आराम पहुंचाता है। केला कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है। इसके साथ ही लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है।
6. पुदीना और अदरक
पुदीना और अदरक को पानी में डालकर पीने से काफी आराम मिलता है। प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है जो लूज मोशन के दौरान पेट में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। वहीं अदरक भी पेट को काफी आराम पहुंचाती है।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।