Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह Breakfast में पराठों की जगह ट्राई करें ये 3 हेल्दी फूड्स, कमाल की रहेगी फिटनेस

    सुबह उठकर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है। अगर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो पूरे दिन आपको थकान बनी रहती है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा तेल में भूना खाना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। आप ओट्स भी ट्राई करें क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए काफी हेल्दी है। यह आपको देर तक एनर्जिटिक रखते हैं।

    By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 17 Mar 2025 09:39 AM (IST)
    Hero Image
    सुबह तेल में बनी चीजों को खाने से अवॉइड करना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह नाश्ते में आमतौर पर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। हालांकि भूल जाते हैं कि पराठे उनकी सेहत को खराब करते हैं। रेगुलर पराठे खाने से मोटापा तो बढ़ता ही है। आपके दिल को भी नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही तेल में बने पराठे कलोस्ट्रोल को भी बढ़ाने का काम करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए कोशिश करें कि सुबह ब्रेकफास्ट में आप पराठों का सेवन कम से कम करें। सुबह के नाश्ते में पराठों की जगह हेल्दी फूड्स को शामिल करने से आपकी फिटनेस में सुधार हो सकता है। हम आपको 3 हेल्दी फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आप पराठों की जगह ट्राई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : सुबह उठते ही पी लीजिए यह पावरफुल ड्रिंक, 28 दिन में होगा Weight Loss- चेहरे पर आएगा निखार

    1. ओट्स

    ओट्स एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता है जो आपको ऊर्जा और फाइबर प्रदान करता है। ओट्स में बीटा-ग्लूकन नामक एक फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ओट्स आपकी सेहत के लिए काफी हेल्दी है। यह आपको देर तक एनर्जिटिक रखते हैं। रोजाना सुबह नाश्ते में ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इसे खाकर आप खुद को फिट रख सकते हैं। 

    2. अवोकाडो टोस्ट

    ब्राउन ब्रेड पर आप अवोकाडो टोस्ट बना सकते हैं। अगर इसको और हेल्दी बनाना है तो इसमें हाफ फ्राई एग रख सकते हैं। अवोकाडो टोस्ट एक हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता है जो आपको स्वस्थ वसा और फाइबर प्रदान करता है। अवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

    3. ग्रीक योगर्ट और फल

    ग्रीक योगर्ट और फल एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता है जो आपको प्रोटीन और फाइबर प्रदान करता है। ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इन हेल्दी फूड्स को अपने नाश्ते में शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं। 

    - वजन कम करने में मदद

    - दिल रहेगा आपका हेल्दी 

    - पेट का हाजमा रहेगा ठीक

    - पूरे दिन फील करेंगे एनर्जी 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।