Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार 30 दिनों तक पीकर देखें अजवाइन का पानी, वजन कम होने के साथ-साथ मिलेंगे और भी कई फायदे!

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 09:43 AM (IST)

    रोज सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले क्या पीते हैं? इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोग चाय या कॉफी देंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज सुबह उठकर अजवाइन का पानी पीना आपके लिए कितना फायदेमंद (Ajwain Water Benefits) हो सकता है? दरअसल अजवाइन में कई ऐसे गुण होते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। आइए जानें अजवाइन का पानी पीने के फायदे।

    Hero Image
    रोज सुबह अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ajwain Water Benefits: मसाले सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में ही काम नहीं आते बल्कि, वे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। भारतीय रसोई में ऐसे कई मसालों को शामिल किया जाता है, जिनसे सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद मिल सके। इन्हीं मसालों में अजवाइन भी शामिल है। अजवाइन सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Health Benefits of Ajwain Water) होता है। इसलिए रोज सुबह इसका पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्सयाओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है। आइए जानें अजवाइन के पानी से मिलने वाले फायदों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाचन तंत्र के लिए वरदान

    अजवाइन में पाए जाने वाले तेल और अन्य कंपाउंड पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    • अपच और गैस- अजवाइन पेट में गैस और अपच को कम करने में मदद करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे खाने का पाचन बेहतर होता है।
    • कब्ज- अजवाइन में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। यह आंतों की गतिविधि को बढ़ाता है और मल को नरम बनाता है।

    यह भी पढ़ें: अजवाइन का ऐसे करें इस्तेमाल, तेजी से कम होने लगेगा वजन

    वजन घटाने में सहायक

    अजवाइन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य कंपाउंड वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

    • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है- अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
    • भूख कम करता है- अजवाइन भूख को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन कम करते हैं।
    • पेट की चर्बी कम करता है- मेटाबॉलिज्म तेज होने की वजह से बॉडी तेजी से फैट बर्न करती है, जिससे बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

    सूजन और दर्द से राहत

    अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

    अन्य स्वास्थ्य लाभ

    • इम्युनिटी बूस्टर- अजवाइन इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
    • हार्ट हेल्थ- अजवाइन दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
    • त्वचा के लिए लाभदायक- अजवाइन त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। यह मुहांसों और अन्य त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

    कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?

    अजवाइन का पानी बनाना बहुत आसान है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे उबाल सकते हैं। इसे हल्का ठंडा करके पिएं। आप चाहें, तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं।

    किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

    हालांकि, अजवाइन के पानी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। यदि आपको अजवाइन से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट जीरा-अजवाइन पानी पीने से मिलने ढेर सारे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।