विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टेंट बल्ड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं नारियल पानी

By Umanath SinghEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 12:35 PM (GMT+05:30)

कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। एक ...और पढ़ें

नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। एक आंकड़े की मानें तो भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या तकरीबन 8 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इसके लिए भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज के मरीजों को परहेज की सलाह देते हैं। खासकर मीठे चीजों से दूर रहना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे बल्ड शुगर इंस्टेंट कंट्रोल में रहता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि नारियल पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं-

कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, तकरीबन 250 ग्राम नारियल पानी में महज 40 कैलोरीज होती है। इस क्रम में researchgate.net पर छपी एक शोध में डायबिटीज के मरीज रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं को कामयाबी मिली है। इससे चूहों के शुगर स्तर में कमी पाई गई।  

गर्मी में फायदेमंद

नारियल पानी में  विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। नारियल पानी पीने से सनबर्न कम होता है। इसके लिए आप रोजाना नारियल पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही दिल में में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।