Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Belly Fat Exercise: पेट की चर्बी घटानी है तो, सुबह करनी होगी बस ये दो एक्सरसाइज़

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 12 Nov 2020 11:45 AM (IST)

    Belly Fat Exercise सुबह वर्कआउट करने से सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है। अगर आप पेट पर चढ़ती चर्बी से परेशान हैं तो हम आपको बता दो एक्सरसाइज़ जो आपको सुबह 5 मिनट करनी हैं जिससे ज़िद्दी से ज़िद्दी फैट भी छू मंतर हो जाएगा।

    पेट की चर्बी घटानी है तो, सुबह करनी होगी बस ये दो एक्सरसाइज़

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Belly Fat Exercise: अगर आप सुबह वर्कआउट से करते हैं, तो इससे बेहतर सुबह की शुरुआत नहीं हो सकती। खासतौर पर जब आप वज़न घटाना चाह रहे हों या वज़न को संतुनित रखना चाह रहे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह वर्कआउट करने से शरीर की कैलोरी ज़्यादा और तेज़ी से घटती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग सुबह वर्कआउट करते हैं, वे अपने इस रुटीन को छोड़ते नहीं हैं, जिससे उन्हें वज़न घटाने में मदद मिलती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अच्छी बात ये है कि घर पर करने वाली ऐसी कई एक्सरसाइज़ हैं, जिनकी मदद से आप अपने दिन की पॉज़ीटिव शुरुआत कर सकते हैं। सुबह वर्कआउट करने के कई फायदे होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, सुबह वर्कआउट करने से नींद में सुधार आता है, जो वज़न और पट की चर्बी घटाने के लिए बेहद ज़रूरी है। इससे थकान कम होती है और पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। सुबह एक्सरसाइज़ से मीड के साथ फोकस भी अच्छा होता है।  

    वज़न घटाने के लिए सुबह करें ये एक्सरसाइज़

    हम बता रहे हैं, सुबह 5 मिनट का वर्कआउट रुटीन, जो आपको प्रभावी रूप से वज़न कम करने में मदद कर सकता है। ये एक्सरसाइज़ करनी आसान हैं, इसे कहीं भी किया जा सकता है। यहां तक कि इसके लिए किसी तरह के उपकरण की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

    पॉवर पुश-अप्स

    ये सुबह करने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है। पॉवर पुश अप्स न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मांसपेशियों को मज़बूती और वज़न घटाने में भी मदद करते हैं। पॉवर पुश अप्स आप फिट और हेल्थी बनाने के साथ ही पेट की मांसपेशियों को मज़बूत बनाते हैं। 

    कैसे करें पॉवर पुश-अप्स:

    जम्पिंग जैक्स

    बाकी कारिडियो वर्कआउट की तरह सुबह जम्पिंग जैक्स करना आपके दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये वज़न घटाने, दिल और फेफड़ों को मज़बूती और बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। ये एक्सरसाइज़ आपके काफ मसल्स को भी टोन करती है।

    कैसे करें जम्पिंग जैक्स:

    अगर आप ये एक्सरसाइज़ पहली बार कर रहे हैं, तो इनके दो सेट करें जिसमें 10 या उससे ज़्यादा बार इन एक्सरसाइज़ को दोहराया जा रहा हो। ध्यान रखें कि आप इन्हें रोज़ाना कम से कम 10 मिनट के लिए करें।