Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tips For Long & Healthy Life: अच्छी और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं, तो फौरन अपना लें ये आदतें

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 01:44 PM (IST)

    Tips For Long Healthy Life आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तन और मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लंबा और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए हमें अपने दैनिक दिनच ...और पढ़ें

    Hero Image
    Tips For Long & Healthy Life: अच्छी और लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं, तो फौरन अपना लें ये आदतें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tips For Long & Healthy Life: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तन और मन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम और स्वस्थ आदतों का पालन करने की भी अनिवार्य रूप से आवश्यकता है। ये अच्छी आदतें हमारा संपूर्ण विकास करती हैं, जिससे हम हमें अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब पहुंच सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप कई शारीरिक समस्याओं से भी बचा जा सकते हैं। इसके अलावा आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं, जिससे आप अपने निजी जीवन में खुश रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए आपको कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन बदलने वाली इन 10 आदतों को अपनाएं-

    जल्दी उठना शुरू करें

    सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। जल्दी उठने से आपको ध्यान या व्यायाम करने का समय मिल जाता है। इससे आप दिन भर अच्छा महसूस करेंगे।

    व्यायाम

    रोजाना व्यायाम करने से आप फिट और स्वस्थ रहते हैं। पसीने के जरिए शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं और इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। व्‍यायाम करना आपकी त्‍वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है।

    घर का बना नाश्ता

    बहुत से लोग वजन कम करने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप करने में विश्वास करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। नाश्ता छोड़ने से आपको अधिक भूख लगती है और फिर आप अपने शरीर की ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं।

    दिनभर खूब पानी पिएं

    शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। आपकी कोशिकाओं के समुचित कार्य के लिए, शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और संक्रमण को रोकने के लिए हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है।

    अपने कामों की सूची तैयार करें

    एक टू-डू लिस्ट तैयार करने की आदत डालें, जिससे आपको अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने या अपने दिन की योजना बनाने में मदद मिलेगी। यह आपको उन कामों को अंतिम समय पर करने से रोकता है, जिससे आप तनाव में आ सकते हैं।

    हेल्दी ड्रिंक

    स्वस्थ शरीर के लिए आप ग्रीन टी जैसे स्वस्थ विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और तनाव दूर करने में लाभकारी है।

    एक्टिव रहें

    लिफ्ट लेने के बजाय सीढ़ियां चढ़ने से आपका शरीर फिट और सक्रिय रह सकता है। वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर भी जा सकते हैं।

    खाना बनाना

    घर के स्वस्थ भोजन की कोई तुलना नहीं है। आप अपने हिसाब से कैलोरी या प्रोटीन की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए बाहर के खाने को कम से कम करें और घर का खाना ही खाएं।

    अच्छी नींद

    रात की अच्छी नींद तनाव के स्तर को कम करने और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए स्वस्थ जीवन शैली, फिट शरीर और दिमाग के लिए देर रात तक जागने की आदत को छोड़ दें।