काजू, बादाम और अखरोट से भी ज्यादा ताकतवर है यह सस्ता Dry Fruit, शरीर को बना देगा फौलाद
टाइगर नट्स (Tiger Nuts Health Benefits) के ढेरों फायदे हैं। ये काजू बादाम और अखरोट से काफी सस्ता होता है। इसको खाने से हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं (Health Tips) को भी दूर करने में मददगार है। अगर आप इसके अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हमारे खराब खान पान का असर तेजी से हमारी सेहत पर दिखता है। इस कारण कई लोग मोटापा समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। खराब खानपान से शरीर को जरूर पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। इसके लिए लोग ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात होती है तो ज्यादातर लोगों को काजू, बादाम और अखरोट का ही नाम याद आता है। इनकी कीमतों की बात करें तो ये इतने महंगे होते हैं जिससे हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। ऐसे में टाइगर नट्स (Tiger Nuts) एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प साबित हो सकता है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व काजू, बादाम और अखरोट से भी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। क्या आप जानते हैं टाइगर नट्स (Tiger Nuts Health Benefits) क्या है। अगर नहीं तो यह लेख आप ही के लिए है। हम आपको इससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
यह भी पढ़ें: Benefits Of Dry Fruits: रोजाना जरूर खाएं ड्राई फ्रूट्स, दो गुना तेज हो जाएगा दिमाग
क्या है टाइगर नट्स?
आपको बता दें कि Tiger Nuts का वैज्ञानिक नाम साइपर एस्कुलेंटस है। ये दो तरह के दिखते हैं एक काला और दूसरा हल्का भूरा। इसका भी उत्पादन मूंगफली की तरह जमीन में ही होता है। यह खास प्रकार का नट अन्य ड्राई फ्रूट्स से काफी अलग और अधिक लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि बादाम की तरह इसे भी पानी में भिगाकर खाने के कई लाभ होते हैं। इनमें विटामिन, मिनिरल्स, मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम, फॉसफोरस, समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे हिंदी में चुफा या सिंघाड़ा अखरोट भी कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। आप इसे कच्चा, भुना हुआ, या पाउडर के रूप में भी खा सकते हैं। यह ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी होता है, जिससे यह वजन घटाने वालों के लिए भी बेस्ट होता है।
टाइगर नट्स के फायदे
- इस ड्राई फ्रूट में भरूपर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
- इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार है। यह इंसुलिन के लेवल को संतुलित रखता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी स्नैक है।
- इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (अच्छे वसा) होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।
- टाइगर नट्स में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
- ये लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
- इनमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने के हैं ढेरों फायदे, पाचन बेहतर होने के साथ ही इम्युनिटी भी होती है बूस्ट
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।