Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eye Care Tips: आंखें हो जाएं लाल, तो इन नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sun, 21 May 2023 10:19 AM (IST)

    Eye Care Tips आंखों में किसी भी तरह परेशानी या दर्द चिंताजनक हो सकती है क्योंकि इससे रोज की एक्टिविटी पर असर पड़ता है। वहीं इसे बिना इलाज छोड़ देने पर आंखों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    Hero Image
    आंखें हो जाएं लाल, तो इन नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Care Tips: वैसे तो शरीर के सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी हिस्से के बिना जिंदगी को सही और आसान तरीके से जी पाने के ख्याल से ही मन खबरा जाता है। लेकिन आंखें शरीर का वो हिस्सा है, जिसके बिना कुछ भी कर पाने की, देख पाने या समझ पाने की क्षमता कम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आंखों में कोई कोई छोटी सी भी समस्या आ जाए, तो हम खुद को लाचार और बेसहारा महसूस करने लगते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, आंखों में किसी भी तरह परेशानी या दर्द चिंताजनक हो सकती है क्योंकि इससे रोज की एक्टिविटी पर असर पड़ता है। वहीं इसे बिना इलाज छोड़ देने पर आंखों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ऐसी ही एक समस्या है, जो हर उम्र के लोगों में देखने को मिल जाती है और वो है आंखों में खून आना।

    आमतौर पर यह तब होता है जब आंखों में छोटी ब्लड वैसेल्स फैल जाते हैं या सूज जाते है। इससे आंखें लाल रंग की दिखाई देने लगती हैं। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे नींद पूरी न होना, आंखों में जलन होना या फिर आंखों पर ज्याद जोर देना। इससे राहत दिलाने के लिए कई तरह के आई ड्रॉप्स मौजूद हैं। लेकिन कई बार ये तुरंत मौजूद नहीं होते। ऐसे में कई घरेलू उपचार हैं, जो इससे राहत दिला सकते हैं।

    आंखों में खून आने पर ये टिप्स दिला सकते हैं राहत

    कोल्ड कंप्रेस का तरीका अपनाएं

    आंखों में सूजन और रेडनेस को कम करने के लिए ठंडी सेकाई कर सकते हैं। एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर या एक तौलिये में बर्फ के टुकड़े लपेट कर आंखों पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने के बाद कुछ मिनट के लिए इन्हें बंद रखें। इससे आंखों को शांत करने और ठंडक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ठंडे आई मास्क को भी कोल्ड कंप्रेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

    गर्म कंप्रेस का तरीका अपनाएं

    अगर आप कहीं बाहर हैं और आपको तत्काल प्रभाव से बर्फ नहीं मिल सकता, तो ऐसे में लाल आंखों का इलाज करने का एक और तरीका है गर्म सेंकाई। रूखेपन से राहत देकर यह आंखों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह एक आसान लेकिन प्रभावी घरेलू उपाय है। एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोने के बाद कुछ मिनट के लिए अपनी बंद आंखों पर रखें। इसके अलावा एक गर्म आई मास्क का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    एलोवेरा

    एलोवेरा अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है और यह आंखों की रेडनेस को भी ठीक कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन को शांत करने और उसका इलाज करने में मदद कर सकते हैं। राहत पाने के लिए कॉटन पैड की मदद से आंखों के आसपास एलोवेरा जेल या रस लगा सकते हैं।

    नारियल का तेल

    आंखों में खून आने का इलाज करने का एक और तरीका उपयोगी तरीका है, नारियल का तेल। यह आंखों में ड्राईनेस और जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बस आंखों के आसपास थोड़ी मात्रा में ऑर्गेनिक नारियल तेल लगाएं। ध्यान दें कि त्वचा पर तेल लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें।

    खीरे के टुकड़े

    आंखों में खून आने की समस्या का इलाज करने में खीरा भी काफी प्रभावी साबित हो सकता है। बस खीरे के स्लाइस को अपनी आंखों पर लगाना है। इसके कूलिंग इफेक्ट आंखों के आसपास सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करेंगे। ठंडे खीरे को पतली स्लाइस में काटें और उन्हें अपनी बंद आंखों पर लगभग 10-15 मिनट के लिए रखें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik