Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेडौल हाथों को शेप में लाने के लिए काफी असरदार हैं ये एक्सरसाइजेस

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 02 Feb 2022 08:19 AM (IST)

    हाथ पर लटकती हुई चर्बी को छिपाना आसान नहीं होता और ये देखने में भी बेहद खराब लगती है। तो यहां बताई जा रही एक्सरसाइजेस को रोजाना अभ्यास से काफी हद तक इस फैट को कम किया जा सकता है।

    Hero Image
    अपर बॉडी को शेप में लाने वाली एक्सरसाइज

    आर्म्स पर बढ़ा फैट आजकल एक आम प्रॉब्लम हो गई है। अगर आपको लगता है कि रेगुलर एक्सरसाइज करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं, तो यह इतना भी आसान नहीं होने वाला। दरअसल, यह फैट कम करने के लिए आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस करनी होंगी, जो खासतौर पर बॉडी के उसी हिस्से पर फोकस करती हैं। ट्राई करें ये ऑप्शंस...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंच वर्म

    - लेट जाएं और जमीन पर अपनी हथेलियां टिकाते हुए अपर प्लैंक पोजीशन में आएं।

    - हाथों से एक-एक कदम आगे चलें और पैरों को भी आगे बढ़ाएं।

    - इस एक्सरसाइज को करते हुए घुटने जमीन पर नहीं टिकाना है।

    - 10-15 बार ऐसा करें।

    स्पाइडरमैन पुश-अप्स

    - यह एक्सरसाइज उसी तरह करनी है जैसे स्पाइडरमैन चलता है यानी हाथ और पैरों के सहारे। यहां हाथों की मसल्स पर ध्यान देना होता है।

    - पेट के बल लेट हाथों को फैलाएं, फिर प्लैंक पोजीशन में आएं। जहां सिर, पैर, जांघें, सीना उठा रहता है।

    - अब बॉडी पर खिंचाव डालें। कुछ सेकेंड्स इसी पोजीशन में रहें। फिर पहले वाली पोजीशन में आएं।

    - ऐसा 5 से 7 बार रिपीट करें।

    आर्म सर्किल्स

    - पहले सीधे खड़े हो जाएं और बाजुओं को साइड में रखें। फिर बाजुओं को कंधों तक ऊपर उठाएं।

    - हाथों को गोल-गोल घुमाते रहें। कोशिश करें कि कोहनियों को बिना मोड़े ही यह एक्सरसाइज करें।

    - इसके 10 राउंड क्लॉक वाइज और फिर 10 राउंड एंटी क्लॉक वाइज करें।

    फ्लोर डिप्स

    - एक मैट पर बैठ जाएं, फिर अपने हाथों को कमर के पीछे रखें।

    - हाथ बिल्कुल सीधे हों और दोनों टांगों को एक-दूसरे के पास रखें।

    - अब हिप्स ऊपर उठाएं, इस दौरान बॉडी का वजन हाथों पर लाएं।

    - अपनी एड़ियों और हथेलियों को जमीन पर ही रखें।

    - इसके बाद हिप्स को नीचे जमीन की ओर लाएं और जब वे जमीन के करीब आ जाएं, तो उन्हें वापस ऊपर उठाएं। 

    वॉल पुश-अप्स

    - एक दीवार के सामने लगभग एक से दो फीट की दूरी पर खड़े हो जाएं।

    - अब अपनी हथेलियों को दीवार पर रखें और पैर को दीवार से जितना हो सके उतना पीछे ले जाएं।

    - अब छाती दीवार की ओर लाने की कोशिश करें। इस दौरान आपका सारा वजन बाजुओं पर होना चाहिए।

    - अब पीछे जाएं। ऐसा करने पर पुश-अप का एक राउंड पूरा होगा। इसी तरह इसको 8-10 बार दोहराएं।

    comedy show banner
    comedy show banner