विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड के मौसम में बढ़ जाता है सर्दी-खांसी का प्रकोप, बचाव के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Published: Mon, 27 Jan 2025 11:20 AM (IST)

ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां होना आम बात है। बच्चे और बुजुर्ग तो और भी आसानी से इसकी ...और पढ़ें

सर्दी-जुकाम से आराम दिलाने में मदद करेंगे ये नुस्खे (Picture Courtesy: Freepik)
सर्दी-जुकाम से आराम दिलाने में मदद करेंगे ये नुस्खे (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।
  2. बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इनका आसानी से शिकार हो जाते हैं।
  3. इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार अपनाए जा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Remedies for Cold: सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। बदलते मौसम और ठंड के कारण हमारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे हम वायरस और बैक्टीरिया के हमले के शिकार हो जाते हैं।

हालांकि, बाजार में कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन प्राकृतिक और घरेलू उपचार भी सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में बहुत असरदार हो सकते हैं। साथ ही, इनसे कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। आइए जानते हैं सर्दी-जुकाम से बचने के लिए कुछ असरदार आयुर्वेदिक उपायों ( Ayurvedic Remedies for Cold) के बारे में।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी को आयुर्वेद में औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों को उबालकर बनाया गया काढ़ा गले के दर्द, खांसी और बुखार में राहत दिलाता है।

  • बनाने का तरीका- तुलसी के कुछ पत्ते, अदरक का छोटा टुकड़ा और कुछ काली मिर्च के दाने को पानी में उबाल लें। इस काढ़े को छानकर दिन में दो-तीन बार गर्म-गर्म पिएं।

यह भी पढ़ें: इस विंटर हेल्दी रहने के लिए पिएं नीम अदरक की चाय, होंगे इतने फायदे कि हर कोई पूछेगा सेहत का राज

अदरक का पानी

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक का पानी पीने से सर्दी-जुकाम के लक्षणों में आराम मिलता है।

  • बनाने का तरीका- एक गिलास पानी में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर उबाल लें। इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। हल्दी वाला दूध पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है।

  • बनाने का तरीका- एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं।

शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले में खराश और खांसी को कम करने में मदद करते हैं। शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन होता है, जो एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। लहसुन को कच्चा खाना या फिर लहसुन की चाय बनाकर पीना सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए फायदेमंद होता है।

ये टिप्स भी हैं मददगार

  • पर्याप्त नींद लें- पूरी नींद लेने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • पानी ज्यादा मात्रा में पिएं- शरीर में पानी की कमी से इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है
  • हेल्दी डाइट लें- फल, सब्जियां, दालें और अनाज से भरपूर डाइट लें।
  • विटामिन सी- विटामिन सी से भरपूर फूड आइटम्स, जैसे- संतरा, नींबू, अमरूद आदि खाएं।
  • योग और एक्सरसाइज करें- नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
  • तनाव से बचें- तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

यदि आपको सर्दी-जुकाम के साथ बुखार, सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाएगा सहजन की पत्तियों का काढ़ा, सेहत को मिलेंगे 5 बेमिसाल फायदे