Health Tips: शरीर में कम हो जाए ये 4 विटामिन्स, तो गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं आप!
Health Tips शरीर में जब कुछ तरह के विटामिन्स की कमी हो जाती है तो कई तरह की शारीरिक दिक्कतें शुरू होती हैं। बाल गिरने से लेकर त्वचा का ड्राई होना और आंखों के कमजोर होने तक कई तरह के लक्षण बताते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाए रखने के लिए हमे सभी पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है। इनमें किसी एक की भी कमी हमें गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। आज हम बात कर रहे हैं विटामिन्स की, जिसकी कमी के कारण त्वचा से लेकर दिमाग और शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
बिना कुछ काम किए भी अगर आपको थकावट महसूस होती रहती है, तो समझ जाएं कि आपके शरीर में विटामिन की कमी है। तो आइए जानें ऐसे 4 तरह के विटामिन्स के बारे में जिनकी कमी आपके शरीर को बीमार बना सकती है।
शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं ये 4 विटामिन्स
1. विटामिन-डी
विटामिन डी हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है व हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है। कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर व्यक्ति कमज़ोरी, हर वक्त थकावट, जोड़ों में दर्द महसूस होता है। शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर सप्लीमेंट्स के साथ दूध, दही, अंडे, सालमन फिश आदि का सेवन ज़रूरी हो जाता है।
2. विटामिन-बी12
हमारा शरीर रेड ब्लड सेल्स को बनाने और शरीर के टिशू की मरम्मत के लिए विटामिन-बी12 की मदद लेता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विटामिन-बी12 बहुत ज़रूरी होता है। यह नसों की हेल्थ के लिए भी ज़रूरी होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने लगे, तो इससे एक तरह का एनीमिया भी हो सकता है। जिसका मतलब है कि आपके ब्लड में पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स नहीं हैं। साथ ही आप कमज़ोर और थकावट महसूस कर सकते हैं। विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने में सालमन मछली, मीट, अंडे, दूध और सोया मिल्क जैसे विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स का सेवन शुरू करना चाहिए।
3. विटामिन-सी
विटामिन-सी एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। ये एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो कनेक्टिव टिश्यूज में सुधार करता है और जोड़ों को सपोर्ट देने का काम करता है। इसके अलावा विटामिन-सी सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC) को मदद पहुचाता है, जो संक्रमण से लड़ती हैं। साथ ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मज़बूती देता है। विटामिन-सी की कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स के साथ कीवी, स्ट्रॉबेरीज़, नींबू, संतरा, ब्रोकली जैसे विटामिन- सी से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
4. विटामिन-ए
विटामिन-ए की कमी से दांत, स्किन और आंखों पर बुरा असर पड़ता है। विटमिन-ए शरीर के लिए बेहद पोषत तत्व है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में पालक, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, दूध जैसे विटामिन-ए से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।