Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती किशमिश, इन 4 लोगों को पहुंचा सकती है नुकसान

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 01:42 PM (IST)

    किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन हर किसी के लिए नहीं। जी हां कुछ लोगों को किशमिश नुकसान (Raisin Side Effects) पहुंचा सकती है। इसलिए इन लोगों को बिना डॉक्टर से पूछे किशमिश नहीं खानी चाहिए। आइए जानें किन लोगों के लिए किशमिश नुकसानदेह साबित हो सकती है।

    Hero Image
    किन लोगों को नहीं खानी चाहिए किशमिश? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किशमिश सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है, यह तो आप जानते ही हैं। इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों (Who Should Avoid Raisins) के लिए किशमिश नुकसानदेह भी हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, वैसे तो किशमिश खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं। लेकिन कुछ लोगों की हेल्थ कंडीशन की वजह से किशमिश उन्हें नुकसान (Harms of Raisins) पहुंचा सकती है। आइए जानें किन लोगों को बिना डॉक्टर से पूछे किशमिश बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।

    डायबिटीज के मरीज

    किशमिश में नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। हालांकि, यह रिफाइंड शुगर से बेहतर है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसे एकदम सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। अगर ब्लड शुगर कंट्रोल में नहीं है, तो किशमिश से परहेज करना बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें- गर्मि‍यों में किशमिश से चमकाएं सेहत, लेकिन सूखी या भीगी? जान लें खाने का सही तरीका वरना होगा पछतावा

    पेट की समस्याएं (गैस, एसिडिटी, IBS)

    किशमिश में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन अगर आपको गैस, ब्लोटिंग, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या अल्सर जैसी समस्याएं हैं, तो किशमिश खाने से पेट में गैस और दर्द बढ़ सकता है। किशमिश में सल्फाइट्स भी हो सकते हैं, जो कुछ लोगों में पेट की परेशानी को ट्रिगर करते हैं। इसलिए अगर किशमिश खानी भी हो, तो सीमित मात्रा में खाएं और पानी में भिगोकर खाएं। अगर IBS है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

    किडनी की बीमारी वाले लोग

    किशमिश में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। स्वस्थ लोगों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो शरीर में पोटैशियम का लेवल बढ़ सकता है। इससे हाइपरकलेमिया (पोटैशियम का हाई लेवल) हो सकता है, जो हार्ट के लिए खतरनाक है। इसलिए अगर किडनी की बीमारी है, तो किशमिश खाने से पहले डॉक्टर से पूछें।

    फूड एलर्जी वाले लोग

    कुछ लोगों को अंगूर या सल्फाइट्स से एलर्जी होती है। किशमिश बनाने में सल्फाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो एलर्जिक रिएक्शन (खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत) पैदा कर सकता है। इसलिए अगर अंगूर खाने से एलर्जी होती है, तो किशमिश न खाएं।

    इसलिए इन लोगों को किशमिश खाने से बचना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा ज्यादा रहता है।

    यह भी पढ़ें- बेहतर विकास के लिए बच्चों को सुबह सबसे पहले खिलाएं ये 5 चीजें, कम पड़ेंगे बीमार; दिमाग भी होगा तेज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।