Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vitamin E Deficiency: कहीं आपकी बॉडी में विटामिन E की कमी तो नहीं? डाइट में करें इन 5 चीजों को शामिल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 07:34 PM (IST)

    Vitamin E Deficiency कोरोनाकाल में बॉडी में विटामिन ई की कमी को जांचना बेहद जरूरी है। विटामिन ई इम्यून सिस्टम को वायरस और बैक्ट्रिया के खिलाफ मजबूत रखने के लिए मदद करता है। आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप हर बीमारी से लड़ सकते हैं।

    Hero Image
    विटामिन ई आपकी बॉडी के लिए जरूरी पोष्क तत्व है जो आपको तंदुरुस्त रखता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विटामिन ई हमारी बॉडी के लिए जरूरी पोष्क तत्व है जिसकी कमी से शरीर में कई तरह के रोग होने लगते हैं। विटामिन ई वसा में घुलनशील एक विटामिन है। इसकी मुख्य भूमिका एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करना है। बॉडी में विटामिन ई की कमी को जांचना बेहद जरूरी है। विटामिन ई इम्यून सिस्टम को वायरस और बैक्ट्रिया के खिलाफ मजबूत रखने के लिए मदद करता है। जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई नहीं मिल पाता तो हमारे शरीर में विटामिन ई की कमी होती है। विटामिन ई की आवश्यकता पुरूष और महिलाओं में उम्र और शारीरिक स्थिति के मुताबिक अलग-अलग होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विटामिन ई की कमी के लक्षण:

    खड़ा होने में तकलीफ होना, मांस पेशियों का कमजोर होना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, पाचन का कमजोर होना और तंदुरुस्त महसूस नहीं होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण है।

    आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करने से दूर होगी विटामिन ई की कमी

    बादाम:

    बॉडी में विटामिन ई की कमी को दूर करना है तो बादाम का सेवन करें। तकरीबन एक औंस बादाम से आपको 7.3 मिलीग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है। वैसे बादाम के सेवन से आपकी याददाश्त तेज होती है, वजन कंट्रोल रहता है, मोटापा और दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

    सूरजमुखी के बीज देंगे भरपूर विटामिन ई:

    सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी1, सेलेनियम और फाइबर मौजूद रहता है। आप सूरजमुखी के बीज को अपने ब्रेकफास्ट में बेहद आसानी से शामिल कर सकते हैं।

    पाइन नट:

    हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बादाम की तरह ही पाइन नट्स में भी विटामिन ई पाया जाता है। दो टेबलस्पून पाइन नट से आपको करीबन 3 मिलीग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है।

    पीनट बटर:

    मूंगफली और उसकी मदद से बनने वाले मक्खन में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। महज दो टेबलस्पून पीनट बटर के सेवन से आप अपने शरीर के विटामिन ई की दैनिक आवश्यकता का 18 प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं। 

    एवोकैडो:

    एवोकाडो कई पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है, जैसे पोटेशियम, ओमेगा −3 एस, और विटामिन सी और विटामिन के। आधा एवोकाडो भी आपके विटामिन ई की दैनिक आवश्यकता का 20 प्रतिशत तक होता है। वैसे आम और कीवी में भी विटामिन ई होता है, लेकिन एवोकाडो में विटामिन ई की मात्रा अधिक पाई जाती है।

                            Written By: Shahina Noor