Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Workout At Home: कोरोना की वजह से जिम जाने से परहेज कर रहे है तो घर में ही कीजिए वर्कआउट, जानिए बेस्ट फैट बर्न एक्सरसाइज

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:14 PM (IST)

    Workout At Home घर में नियामित व्यायाम करके न सिर्फ आप सेहतमंद रह सकते है बल्कि आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। बॉडीवेट एक्सरसाइज योगा डांसिंग जम्प रोप वर् ...और पढ़ें

    Hero Image
    घर में भी आप फैट बर्न एक्सरसाइज करके फिट रह सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनाकाल में घर में वर्कआउट करने का एक नया ट्रेंड उभरा है। कोरोना की वजह से पिछले 6 महिनों से जिम बंद थे, जिसकी वजह से फिटनेस फ्रीक लोगों ने मजबूरी के तहत घर को ही जिम बना डाला। लेकिन आप जानते हैं कि आप घर में भी जिम की तरह वर्कआउट कर सकते हैं। घर में वर्कआउट ज्यादा सुरक्षित और आसान है, साथ ही आपके समय की बचत भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में नियामित व्यायाम करके न सिर्फ आप सेहतमंद रह सकते है, बल्कि आपकी बॉडी भी एक्टिव रहेगी। बॉडीवेट एक्सरसाइज, योगा, डांसिंग, जम्प रोप वर्कआउट करके अपनी बॉडी का एक्सट्रा फेट आसानी से बर्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना से सेफ्टी रखते हुए हम घर में किन एक्सरसाइज को करके अतिरिक्त फैट बर्न कर सकते हैं।

    स्क्वैट

    अगर आप घर में वजन कम करने के लिए आसान तरीका तलाश रहे हैं तो स्क्वैट कीजिए। स्क्वैट बहुत ही आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है जिसे आप बिना ट्रेनर की मदद के घर में आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से पूरे शरीर का व्यायाम होता हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार है। स्क्वैट करने से आप कम समय में अधिक चर्बी कम कर सकते हैं। स्क्वैट्स करने से आपकी स्ट्रेंथ धीरे-धीरे मजबूत होती है। इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ फैट बर्न होता बल्कि आपका पाचन भी दुरुस्त रहता है।

    घर में करें पुश अप्स एक्सरसाइज

    पुश-अप्स आप घर में आसानी से कर सकते हैं। पुश-अप्स करने से शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ता है। हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन सर्कुलेशन बेहतर होता है। पुश-अप्स हमारे शरीर की ऊपरी मांशपेशियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। कैलरी बर्न करने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है पुश-अप्स। 

    पुल-अप्स एक्सरसाइज

    पुल- अप्स एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में स्ट्रेंथ बढ़ाती है। इसके साथ साथ यह हमारे शरीर को लचीला भी बनाती है।  पुल अप्स करने से शरीर की कार्डियो एक्सरसाइज हो जाती है, साथ ही मांसपेशियां बेहतर और मजबूत होती है। पुल अप्स करने से हमारी पीठ की मांसपेशियां मजबूत और शेप में आती है। अगर आप को हाइट बढ़ाना हो तो पुल-अप्स एक्सरसाइज करें। 

                        Written By: Shahina Noor