Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Diet Tips: चाय या फल, कैसे करनी चाहिए सुबह की शुरुआत?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 09:47 AM (IST)

    Morning Diet Tips चाय और कॉफी पीने के कुछ फायदे ज़रूर हैं लेकिन क्या इसे सुबह-सुबह पी लेना ठीक है? यह सवाल कई बार हमारे सामने आता है कि सुबह की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका क्या है। आइए जानें...

    Hero Image
    Morning Diet Tips: किस चीज़ से करनी चाहिए सुबह की शुरुआत?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Morning Diet Tips: सुबह उठते ही आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं? इसका सबसे आम जवाब है चाय या कॉफी के साथ! एक कप स्ट्रॉन्ग कॉफी या चाय सुबह-सुबह नींद को उड़ाने और आपमें ऊर्जा भरने का काम करती है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुबह-सुबह कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। उनके मुताबिक, इससे पेट मौजूद एसिड्स बढ़ते हैं, जिससे सीने में जलन, उल्टी, मतली जैसी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा कैफीन शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर भी बढ़ाता है, जिससे बेचैनी और उल्टी की संभावना बढ़ती है। जिसके बाद सवाल उठता है कि सुबह काफी या चाय नहीं पीनी चाहिए, तो फिर क्या करना सही है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल की सलाह है कि अपनी सुबह की शुरुआत सेब खाकर करें। जी हां, आपने सही सुना! स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, हार्वर्ड के मुताबिक, एक सेब में 95 फीसदी कैलोरीज़ होती हैं, फैट बिल्कुल नहीं, एक ग्राम प्रोटीन, 23 ग्राम कार्ब्स, 19 ग्राम नैचुरल चीनी और 3 ग्राम फाइबर होता है। नमामी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए सुबह सबसे पहले सेब खाने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कैफीन नहीं बल्कि नैचुरल शुगर आपको सुबह जगाने का काम करती है। साथ ही यह आपको दिनभर के लिए एनर्जी भी देता है। सेब में फाइबर की उच्च मात्रा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने का काम करता है।

    अब जब आप जान गए हैं कि दिन की शुरुआत सेब से क्यों होनी चाहिए, तो आइए जानें कि इसे किस-किस तरह खाना जा सकता है।

    पूरा फल खा लें: आप सुबह सबसे पहले पूरा सेब खा सकते हैं, जो इसके पूरे फायदे उठाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे काटकर रखने से बेहतर है ताज़ा कटा या सीधे ही खा लिया जाए।

    फलों का सलाद: दूसरा तरीका है कि आप सेब को काटकर इसमें दूसरे मौसमी फलों को शामिल कर सलाद तैयार कर लें। ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला डालें और खा लें।

    ओटमील या मूसली के साथ: आप चाहें तो सेब को मूसली बाउल या फिर ओटमील के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik