Taro Leaves Benefits: अरबी के पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना, जानें क्या हैं इसके फायदे
अरबी की जड़ों की तरह ही इसके पत्ते भी खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें खाने से आपको सेहत से जुड़े अनेको लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा इसकी पत्तियां खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती हैं जो इसे स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर बनाता है। अगर आप नहीं जानतें अरबी के पत्तों के फायदे तो जानें कैसे ये हो सकते हैं आपकी सेहत के लिए लाभदायक।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Taro Leaves Benefits: अरबी के पत्ते का नाम तो आपने सुना ही होगा, यह उन कुछ सब्जियों में आती है, जिसके पत्तों से लेकर जड़ तक सब खाया जाता है। जी हां, हम आज आपको अरबी के पत्ते की जड़ के बारे में नहीं बल्कि उसके हरे, दिल के आकार के पत्तों के बारे में बताने वाले हैं, जो इतनी फायदेमंद होती हैं कि ये आपका दिल जीत लेंगी। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं, अरबी के पत्ते के पत्ते खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत बनती है
अरबी के पत्तों में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज से सेल्स की रक्षा करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही, बॉडी की इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: बनाए रखना चाहते हैं अपना हार्मोनल बैलेंस, तो इन 4 फूड आइटम्स की मात्रा को करें नियंत्रित
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
अरबी के पत्तों में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कम कर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाव में मदद करता है। इसके साथ ही, एंटी ऑक्सिडेंट्स, इंफ्लेमेशन को कम कर, दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए लाभदायक
अरबी के पत्ते विटामिन-ए से भरपूर होते हैं। विटामिन-ए आंखों को हेल्दी रखने के लिए काफी आवश्यक होते हैं। ये आंखों से जुड़ी खतरनाक बीमारियां, जैसे- मायोपिया और मोतियाबिंद से रक्षा करने में मदद करते हैं।
पाचन क्रिया में मददगार
अरबी के पत्तों में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, यह गट हेल्थ के लिए भी काफी लाभदायक होता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है
शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फाइबर मददगार होता है। फाइबर ब्लड में अचानक से शुगर की मात्रा बढ़ने नहीं देता, जिससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और अरबी के पत्ते में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
अरबी के पत्तों में फाइबर अधिक और फैट व कार्ब्स कम मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए ये वेट मैनेजमेंट में काफी मददगार हो सकते हैं। इसके साथ ही, फाइबर खान से काफी समय तक पेट भरा रहता है, जिससे ओवर इटिंग की समस्या नहीं होती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
यह भी पढ़ें: LDL कोलेस्ट्रॉल है आपके दिल के लिए बैड, इन तरीकों से कर सकते हैं इसका लेवल कम
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।