Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Collagen Rich Foods: कोलाजन के लिए ले रहे हैं सप्लीमेंट्स, तो इन नेचुरल फूड्स से भी कर सकते हैं इसकी आपूर्ति

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 11:35 AM (IST)

    Collagen Rich Foods कोलाजन हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। कुछ लोग इसे बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ प्राकृतिक फूड आइटम्स भी हैं जिसकी मदद से कोलाजन का स्तर बढ़ाया जा सकता है।

    Hero Image
    कोलाजन के लिए ले रहे हैं सप्लीमेंट्स, तो नेचुरल फूड्स का करें सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Collagen Rich Foods: कोलाजन हमारी त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। यह एक ऐसा एलिमेंट है, जो हमारे चेहरे पर झुर्रियों को रोकता है, स्किन को टाइट बनाता है और समय से पहले बूढ़ा दिखने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा कोलाजन के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कोलाजन के आपूर्ति के लिए कई तरह के सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर लिया जा सकता है। लेकिन अगर आप प्राकृतिक रूप से इसका सेवन करना चाहते हैं, तो कई ऐसे फलों और सब्जियां हैं, जिनमें ये भरपूर मात्रा में पाया जा सकता है। अगर आप भी प्राकृतिक रूप से कोलाजन के सेवन को बढ़ाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलाजन क्या है?

    कोलाजन शरीर में सबसे अधिक पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो त्वचा, हड्डियों, पाचन तंत्र और कनेक्टिव टिशू में संरचनात्मक प्रोटीन का निर्माण करता है। इसलिए कोलाजन से भरपूर फूड खाने से सही त्वचा और जॉइंट प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

    कोलाजन रिच फूड्स

    1. अंडे

    सल्फर से भरपूर अंडे कोलाजन के उत्पादन में मदद करते हैं। सल्फर आपके नाखूनों के आसपास कोलाजन टिशू के पुनर्निर्माण में मदद करता है, जो पोषक तत्वों की कमी से खराब हो सकते हैं। अंडे की सफेदी में बड़ी मात्रा में प्रोलिन भी होता है, जो कोलाजन उत्पादन के लिए एक आवश्यक एमिनो एसिड है।

    2. लहसुन

    लहसुन एक मल्टी-बेनेफिट फूड है, जिसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है। यह त्वचा के प्राकृतिक पिगमेंटेशन को हेल्दी बनाने के अलावा कोलाजन के निर्माण में योगदान देता है। लहसुन जिंक से भी भरपूर होता है, जो स्वस्थ त्वचा के विकास में योगदान देता है।

    3. एवोकाडो

    एवोकाडो में न केवल एंटीऑक्सिडेंट उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, बल्कि विटामिन ई भी होता है, जो कोलाजन के टूटने को रोकने में मदद करता है।

    4. मेवे और बीज

    हेज़लनट, बादाम, अखरोट, सोया, राई (रेपसीड) यहां तक कि अलसी के बीज में भी अच्छे फैट पाए जाते हैं। ये सभी शरीर को फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और स्किन सेल्स को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते हैं। काजू विशेष रूप से ओलिक एसिड, जिंक और कॉपर का अच्छा स्रोत है, जो कोलाजन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    5. पत्तेदार साग

    कुछ अध्ययनों से पता चला है कि क्लोरोफिल का सेवन करने से त्वचा में प्रोकोलाजन का स्तर बढ़ता है। शरीर में इस महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा को बढ़ाने के लिए केल, पालक और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है। यह आपकी त्वचा को लंबे समय तक फ्लेक्सिबल बनाने और झुर्रियों से मुक्त रखने में मदद करेगा। ब्रोकोली में उच्च स्तर के कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होते हैं, जो कोलाजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    6. साइट्रस

    संतरे, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो प्रोकोलाजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण होते हैं। विटामिन सी शरीर में कोलाजन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

    7. टमाटर

    टमाटर विटामिन सी का एक और बड़ा स्रोत है, जो कोलाजन उत्पादन को बढ़ाता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो हाइड्रॉक्सी-कोबालामिन (विटामिन बी 12) में परिवर्तित हो जाता है। यह एक विटामिन है, जो त्वचा को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है।

    8. कीवी फ्रूट

    कीवी भी विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। कीवी के सेवन से एंटी-एजिंग प्रोटीन के उत्पादन में काफी वृद्धि होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए और ई होते हैं, जो त्वचा को जवां और दृढ़ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    9. बेरीज

    बेरीज लाइकोपीन से भरपूर होते हैं। लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कोलाजन के स्राव को बढ़ावा देता है। जितने ज्यादा बेरीज का सेवन करते हैं, आपकी त्वचा को जवां और चिकनी बनाए रखने में उतनी ही मदद मिलती है। ब्लूबेरी विशेष रूप से एंटीऑक्सीडेंट एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं।

    10. अंकुरित बीज

    अंकुरित बीज, जिन्हें स्प्राउट्स के रूप में भी जाना जाता है उनमें बहुत सारा विटामिन सी होता है, जो कोलाजन फाइबर को बढ़ावा देता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik