Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिट रहने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jul 2022 09:46 AM (IST)

    विजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म नुव्विला से की थी। इसके बाद उन्होंने महानती टैक्सीवाला और गीता गोविंदम जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार गीत गोविंदम साल 2018 में सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी।

    Hero Image
    फिट रहने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करते हैं सुपरस्टार विजय देवरकोंडा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सुपरस्टार विजय देवरकोंडा तेलुगु फिल्म के जाने माने अभिनेता और निर्माता हैं। विजय साईं का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। वे अपने अभिनय के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। विजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म नुव्विला से की थी। इसके बाद उन्होंने गीता गोविंदम, महानती और टैक्सीवाला जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, गीता गोविंदम साल 2018 में सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म थी। इस फिल्म से ही विजय को विशेष पहचान मिली। सुपरस्टार विजय फ़िल्मी करियर के साथ-साथ फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। फिट रहने के लिए विजय रोजाना बैलेंस्ड डाइट लेते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। इस बारे में स्वंय उनका कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए फिट रहना जरूरी है। कई अवसर पर उन्होंने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए, विजय के वर्कआउट के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केटलबेल वर्कआउट

    हाल ही में विजय के जिम ट्रेनर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विजय को केटलबेल वर्कआउट करते देखा गया है। इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स मजबूत होता है। जिम ट्रेनर मसल्स मजबूत करने के लिए केटलबेल वर्कआउट करने की सलाह देते हैं।

    लेग एक्सटेंशन वर्कआउट

    विजय को जिम में लेग एक्सटेंशन वर्कआउट भी करते देखा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे लेग एक्सटेंशन वर्कआउट करते नजर आ रहे थे। इस एक्सरसाइज को करने से लेग मसल्स मजबूत होता है।

    क्लोज ग्रिप लेट पुल डाउन वर्कआउट

    विजय जिम में क्लोज ग्रिप लेट पुल डाउन वर्कआउट भी करते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से बैक यानी पीठ और बांह में रक्त संचार सही से होता है। साथ ही बांह मजबूत होता है। इससे पॉस्चर भी सही होता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner