Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Walk Tips: सुबह की वॉक से जुड़ी 5 गलतियां, जो बिगाड़ सकती हैं सेहत!

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 10:44 AM (IST)

    मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कई लोग रोजाना सुबह वॉक पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन वॉक के सभी फायदों को पाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ गलतियों (Summer Morning Walk Tips) को करने से बचें खासकर गर्मियों में। आइए जानें वॉक पर जाने से पहले किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    Hero Image
    Morning Walk Mistakes: मॉर्निंग वॉक की ये गलतियां पहुंचा सकती हैं नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि दिल की सेहत, मानसिक शांति और पूरे दिन की एनर्जी को भी बढ़ाती है। लेकिन इन सभी फायदों को पाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ गलतियों को करने से बचें (Summer Morning Walk Tips), खासकर गर्मी के मौसम में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ गलतियां (Morning Walk Mistakes) करते हैं, तो इसके फायदे कम हो सकते हैं या नुकसान (Morning Walk Health Risks) भी हो सकता है। इसलिए सुबह वॉक पर जाने से पहले 5 चीजों को अवॉयड करना चाहिए। आइए जानें क्या हैं वे 5 चीजें।

    खाली पेट वॉक न करें

    कई लोग सोचते हैं कि खाली पेट वॉक करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होगी, लेकिन यह गलत है। खाली पेट वॉक करने से शरीर में एनर्जी की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

    क्या करें?

    • वॉक से पहले हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें, जैसे केला, भीगे हुए बादाम या एक गिलास गुनगुना पानी।
    • अगर आप ज्यादा देर तक वॉक करने जा रहे हैं, तो प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या है गर्मियों में Walk करने का सही समय और कितनी देर टहलने से मिलेगा फायदा?

    वॉर्म-अप स्किप न करें

    बिना वॉर्म-अप के सीधे तेज चलना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द या चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

    क्या करें?

    कॉफी न पिएं

    कई लोगों को सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन वॉक से पहले कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन यूरिनेशन बढ़ाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

    क्या करें?

    • अगर कॉफी पीनी ही है, तो वॉक के बाद पिएं।
    • वॉक से पहले नारियल पानी या सादा पानी पीना बेहतर ऑप्शन है।

    टॉयलेट स्किप न करें

    कई बार लोग जल्दबाजी में वॉक पर निकल जाते हैं और टॉयलेट जाना भूल जाते हैं। लेकिन वॉक के दौरान ब्लैडर भरा होने से असहजता हो सकती है और यह किडनी पर भी दबाव डालता है।

    क्या करें?

    • वॉक पर जाने से पहले टॉयलेट जरूर जाएं।
    • अगर वॉक के दौरान टॉयलेट लगे, तो इग्नोर न करें।

    पानी पीना न भूलें

    सुबह उठते ही शरीर डिहाइड्रेटेड होता है, क्योंकि रातभर पानी नहीं पिया जाता। अगर वॉक से पहले पानी नहीं पिया गया, तो थकान, चक्कर आना या मसल क्रैम्प्स हो सकते हैं।

    क्या करें?

    • सुबह उठकर 1-2 गिलास पानी जरूर पिएं।
    • अगर लंबी वॉक कर रहे हैं, तो साथ में पानी की बोतल ले जाएं।

    यह भी पढ़ें: Walk करते समय अगर आप भी करते हैं 8 गलतियां, तो हो सकता है दिल को नुकसान; तुरंत कर लें सुधार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner