Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Summer Walking Tips: क्या है गर्मियों में Walk करने का सही समय और कितनी देर टहलने से मिलेगा फायदा?

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 01:27 PM (IST)

    हेल्दी रहने के सबसे आसान तरीकों में वॉक करना भी शामिल है। वॉक करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है लेकिन इसका सही समय मालूम होना जरूरी है खासकर गर्मियों में (Summer Walking Tips)। अगर आप जानना चाहते हैं कि गर्मियों में किस समय वॉक पर जाना चाहिए और कितनी देर तक वॉक करने से फायदा मिलता है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

    Hero Image
    Summer Walking Tips: गर्मियों में वॉक करने का क्या है सही समय? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वॉक करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Summer Walking Benefits) होता है। हालांकि, इसे सही समय पर करना जरूरी होता है वरना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर गर्मी के मौसम में (Summer Walking Tips)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादा तापमान और लू के थपेड़ों के बीच वॉक करने का सही समय (Best Time To Walk In Summer) क्या है यह जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में किस समय वॉक करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, कितनी देर तक वॉक करनी चाहिए और इसके क्या फायदे हैं।

    गर्मियों में वॉक करने का सही समय (Right Time To Walk in Summer)

    गर्मियों में सुबह का समय वॉक के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच का समय सबसे बेस्ट होता है, क्योंकि इस दौरान तापमान सामान्य रहता है और हवा भी ज्यादा प्रदूषित नहीं होती है। सुबह की धूप में विटामिन-डी भी मिलता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

    अगर आप सुबह वॉक नहीं कर पाते हैं, तो शाम को सूरज डूबने के बाद भी हल्की वॉक कर सकते हैं। लेकिन दोपहर के समय (11 बजे से 4 बजे तक) वॉक करने से बचें, क्योंकि इस समय तेज गर्मी और यूवी किरणें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Walk करते समय अगर आप भी करते हैं 8 गलतियां, तो हो सकता है दिल को नुकसान; तुरंत कर लें सुधार

    कितनी देर तक वॉक करनी चाहिए? (How Long Should You Walk?)

    • शुरुआत करने वालों के लिए: 15-20 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
    • सामान्य लोगों के लिए: 30-45 मिनट तक वॉक करना काफी होता है।
    • एक्सपर्ट्स या फिटनेस के शौकीन: 60 मिनट तक ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।

    ध्यान रखें कि ज्यादा गर्मी में देर तक वॉक करने से डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

    गर्मियों में वॉक करने के फायदे (Summer Walking Benefits)

    • वजन कंट्रोल करने में मदद- रोजाना 30-40 मिनट वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
    • दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक- वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
    • मानसिक तनाव कम करता है- सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से मन शांत होता है और तनाव व डिप्रेशन से राहत मिलती है।
    • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- सुबह वॉक करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
    • डायबिटीज कंट्रोल में सहायक- नियमित वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
    • इम्युनिटी बढ़ाता है- वॉक करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।

    इन बातों का जरूर ध्यान रखें

    • वॉक से पहले और बाद में पानी पिएं।
    • हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें।
    • सनस्क्रीन लगाकर ही धूप में निकलें।
    • अगर चक्कर आए या कमजोरी महसूस हो तो वॉक बंद कर दें।

    यह भी पढ़ें: तेजी से फैट बर्न करने के लिए अपनाएं 8 Walking Techniques, जल्दी होगा वेट लॉस; गायब हो जाएगी लटकती तोंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।