Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stomach Worms Remedies: पेट के कीड़ों ने कर दिया है बच्चों का खाना-पीना मुश्किल, तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 01:34 PM (IST)

    छोटे बच्चे अक्सर पेट से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। पेट के कीड़े इन्हीं समस्याओं में से एक हैं। अगर आपका बच्चा भी इस समस्या की वजह से लगातार परेशान है तो आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से इससे उन्हें निजात दिला सकते हैं।

    Hero Image
    बच्चों के पेट में हो गए हैं कीड़े, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Worms Remedies: सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। हमारी आदतों की वजह से ही हम अक्सर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। खासकर बच्चे अक्सर कई परेशानियों की चपेट में आते रहते हैं। पेट में कीड़ों की समस्या ऐसी ही एक परेशानी है, जिससे लगभर हर बच्चा परेशान रहता है। आपने कई बार यह गौर किया होगा कि आपके बच्चों को भूख न लगने, पेट खराब रहने या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसी कई समस्या रहती है। लेकिन कई बार पेरेंट्स इसे आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इन लक्षणों को अनदेखा करना बेहद गंभीर रूप ले सकता है। अगर आपका बच्चा भी अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार रहता है, तो इसकी वजह पेट के कीड़े हो सकते हैं। आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से अपने बच्चों को इस समस्या से राहत दिला सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कच्चा पपीता

    पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट में मौजूद बुरे कीड़े खत्म हो जाते हैं। अगर आपका बच्चा पेट के कीड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो एक चम्मच कच्चे पपीते के रस को 4-5 चम्मच गर्म पानी मिलाएं। अब इसमें एक बूंद शहद डालकर सुबह खाली पेट बच्चे को दें। आप चाहें तो पपीते के बीजों को पीसकर एक ग्लास गर्म पानी या दूध के साथ भी बच्चों को दे सकते हैं।

    नारियल

    पेट के कीड़ों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलता है। साथ ही यह पेट के कीड़ों को भी पूरी तरह खत्म कर देता है। अगर आपका बच्चा इस समस्या से परेशान है, तो उनके लिए नारियल पानी या नारियल तेल दोनों ही फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा एक चम्मच घिसा नारियल खाने या फिर 3-4 चम्मच नारियल का तेल पीने से भी लाभ मिलेगा।

    अनानास

    अनानास कई बच्चों का पसंदीदा फल होता है। स्वाद में अच्छा लगने वाला यह फल पेट में कीड़ों की समस्या में भी काफी कारगर है। अनानास में मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम्स इस समस्या में काफी सहायक साबित होंगे। नियमित रूप से बच्चों को सुबह खाली पेट एक ग्लास अनानास का जूस देने से जल्द ही असर होगा।

    अनार

    कई पोषक तत्वों से भरपूर अनार भी पेट में कीड़ों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए अनार काफी लाभदायक माना जाता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा पेट में कीड़ों की समस्या से परेशान है, तो रातभर अनार की छाल को पानी में उबालकर छोड़ दें। अब सुबह खाली पेट इसे बच्चे को पीने के लिए दें। आप चाहें तो अनार का जूस भी दे सकते हैं।

    तुलसी

    अगर आपका बच्चा पेट में कीड़े की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी के पत्ते रामबाण इलाज साबित होंगे। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों या इसके अर्क से पेट के कीड़े मर जाते हैं। ऐसे में बच्चों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik