विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Benefits Of Sonth: वजन घटाना से लेकर गैस, एसिडिटी से राहत दिलाने तक में असरदार है सोंठ, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Thu, 10 Aug 2023 08:05 AM (IST)

Benefits Of Sonth अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में खाना पकाने में किया जाता है सूखी अदरक को सोंठ कहते ...और पढ़ें

Benefits Of Sonth: सोंठ के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे
Benefits Of Sonth: सोंठ के सेवन से सेहत को होने वाले फायदे

HighLights

  1. सूखी अदरक को सोंठ कहते हैं।
  2. सोंठ आयरन, फाइबर, सोडियम, फोलेट एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, जिंक, फैटी एसिड से भरपूर होती है।
  3. पाचन दुरुस्त रखने, सर्दी-जुकाम, वजन घटाने तक में असरदार है सोंठ का सेठन।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Sonth: अदरक का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, इस वजह से गर्मियों में इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसे सब्जी, चाय, सूप या काढ़े में लेने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। आप चाहें तो अदरक को सूखाकर उसका पाउडर बनाकर भी उसे स्टोर कर सकते हैं। सूखी अदरक को सोंठ कहते हैं। सोंठ में आयरन, फाइबर, सोडियम, फोलेट एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, जिंक, फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं सोंठ के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में। आयुर्वेद में सोंठ को स्निग्ध यानी हल्का ऑयली माना गया है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

1. जिन लोगों को आर्थराइटिस की प्रॉब्लम है, उन्हें रोजाना सोंठ का सेवन पीना चाहिए। इससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। इसके अलावा आप सोंठ को सब्जी में भी डाल सकते हैं।

2. मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम होना आम बात है। इससे जल्दी राहत चाहते हैं, तो सोंठ को हल्के गरम पानी के साथ लें। वैसे थोड़ी सोंठ, लौंग का पाउडर और नमक मिलाकर दिन में दो बार लेने से भी जुकाम से जल्द राहत मिलती है।

3. ऐसी सब्जियां जो पचने में मुश्किल होती हैं, उन्हें पकाते समय थोड़ी सी सोंठ डाल दें। इससे गैस व अपच की दिक्कत नहीं होगी।

4. सोंठ मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वेट लॉस में भी मदद करती है। वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना सोंठ का सेवन करें।

5. दूध में सोंठ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। कील- मुंहासों की समस्या दूर होगी और चेहरे पर चमक आएगी।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik