विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औषधीय गुणों की खान हैं ये हरी पत्तियां, डाइट में शामिल करते ही दूर भाग जाएंगी आधी से ज्यादा बीमारियां

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:00 PM (IST)

कुछ हरी पत्तियां ऐसी भी हैं जो औषधीय गुण लिए हुए हैं और इनका सेवन सेहत को बहुत तरह के फायदे दे सकता है।

हरी पत्तियां जो सेहत के खजाने से नहीं कम (Image Source: AI Generated)

हरी पत्तियां जो सेहत के खजाने से नहीं कम (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फल और सब्जियां हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेहद जरूरी बताए गई हैं। एक बैलेंस डाइट के लिए इनका सही मात्रा में होना भी मायने रखता है। पर इनके अलावा, कुछ हरी पत्तियां ऐसी भी हैं जो औषधीय गुण लिए हुए हैं और इनका सेवन सेहत को बहुत तरह के फायदे दे सकता है, आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। 

तुलसी के पत्ते 

हर घर में पूजनीय तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इसमें विटामिन ए, सी, के के साथ ही कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में बड़े कारगर माने जाते हैं। वहीं, पाचन में सुधार करने के साथ दिल को सेहतमंद रखने में भी इनका बड़ा रोल है। 

नीम के पत्ते 

नीम के पत्तों को सदियों से दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इम्यूनिटी बूस्ट करने, दर्द कम करने, दिल की सेहत बेहतर रखने और सूजन कम करने में नीम किसी जादू जैसा काम कर सकता है। इसमें इन्फेक्शन से लड़ने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण भी शामिल होते हैं जो दांतों के साथ-साथ शरीर के बाकी इन्फेक्शन से भी रक्षा करते हैं। 

कड़ी पत्ते 

भारतीय घरों में कड़ी पत्ता खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए खड़े मसाले की तरह डाला जाता है। पर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कड़ी पत्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल रेगुलेट करने, दस्त-कब्ज जैसी पेट की दिक्कत से छुटकारा पाने और आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, स्ट्रेस और झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में भी यह मददगार है। 

पुदीना के पत्ते 

पुदीने के पत्ते विटामिन ए, आयरन, फोलेट और मैंगनीज से भरपूर होते हैं। ये पत्ते मूड को बूस्ट करने के साथ ही पेट भी हेल्दी रखते हैं। 

पपीते के पत्ते 

पपीते के पत्तों का रस डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारी में प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता है। ये पत्ते विटामिन ए, सी, ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स से रिच होते हैं।  

पान के पत्ते 

पान स्वाद के लिए खाना अलग बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मेडिसिन क्वालिटी भी होती हैं? पाचन अच्छा करना हो, मुंह की बदबू दूर करनी हो या सर्दी जुकाम से राहत पानी हो, पान के पत्ते आयुर्वेद में इस मामले में खास बताए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- गर्मी में पित्त तो सर्दी में बढ़ता है वात! सेहतमंद रहने के लिए आयुर्वेद के अनुसार बदलें अपनी थाली

यह भी पढ़ें- स्प्राउट्स में नमक-नींबू मिलाने से घटता है पोषण; आयुर्वेद के अनुसार अंकुरित मूंगफली खाने से बचें