Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitting Job: लंबे समय तक बैठ कर काम करते हैं, तो सेहत को हो सकते हैं भारी नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 11:58 AM (IST)

    Sitting Job देर तक बैठ कर काम करने से आप कई खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। लेकिन लगातार एक ही जगह पर बैठ कर काम करना लोगों की मजबूरी है। आइए जानते हैं सिटिंग जॉब की वजह से क्या परेशानियां हो सकती हैं।

    Hero Image
    Sitting Job: लंबे समय तक बैठने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कSitting Job:ऑफिस या घर में ज्यादा देर तक बैठ कर काम करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कई बार काम के चक्कर में आप लगातार 8-9 घंटे बैठे रह जाते हैं, इससे आपके शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं, घंटों बैठकर काम करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इम्यून सिस्टम होता है कमजोर

    अगर आप लंबी सिटिंग जॉब करते हैं, तो शरीर की कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं, इससे आपका इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    कमर-पीठ दर्द

    लंबे समय तक बैठने की वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए सिटिंग जॉब के दौरान आपको बीच-बीच में उठकर जरूर वॉक करनी चाहिए। कई बार गलत पोस्चर में बैठने के कारण भी कमर-पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।

    एड़ी में सूजन

    लगातार सिटिंग जॉब करने के कारण शरीर में ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है। ऐसे में आपके पैरों में फ्लूइड की मात्रा कम हो सकती है। ऐसे में एड़ी में सूजन या पैरों में दर्द हो सकता है।

    वजन बढ़ सकता है

    लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। दरअसल कई घंटों तक बैठे रहने से कैलोरी बर्न नहीं होती है, ऐसे में वजन बढ़ सकता है। जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

    याददाश्त होता है कमजोर

    लंबी सिटिंग जॉब के कारण आपके दिमाग पर असर पड़ता है। इससे याददाश्त कमजोर हो सकती है। ऐसे में आप कई जरूरी बात भूल सकते हैं। लंब समय तक बैठे रहने के बाद आप एक्सरसाइज जरूर करें, इससे कई हेल्थ संबंधी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik