Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leukaemia Symptoms: शरीर में दिख रहे इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जो करते हैं ल्यूकेमिया की ओर इशारा

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:12 AM (IST)

    Leukaemia Symptoms ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर होने पर शरीर कुछ ऐसे संकेत दिखाता है जो देखने में किसी को भी बहुत सामान्य लग सकते हैं। मगर ये ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं। ल्यूकेमिया के शुरूआती संकेत।

    Hero Image
    Leukaemia Symptoms: ल्यूकेमिया बीमारी के शुरुआती लक्षण

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Leukaemia: ल्यूकेमिया एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति के बोन मेरो और लिम्फेटिक सिस्टम में शुरू होती है। यह बीमारी तब शुरू होती है जब बोन मेरो में ल्यूकेमिया सेल्स तेजी से बढ़ने लगते हैं। जल्द ही बोन मेरो में इनकी संख्या नार्मल ब्लड सेल्स से भी ज्यादा हो जाती है। इससे हमारी शरीर के अंगों और टिश्यूज़ को मिलने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा आती है। ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर होने पर शरीर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, जो बहुत नॉर्मल लग सकते हैं। लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, ये ल्यूकेमिया के लक्षण भी हो सकते हैं। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. थकान और सुस्ती

    अगर आप पूरी 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करते हैं, तो इसकी कई वजहें, जैसे- एनीमिया, थायराइड या फिर ल्यूकेमिया भी हो सकता है। तो डॉक्टर से इसकी जांच करवाएं। बेवजह थकान ब्लड कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। 

    2. स्किन पर नीले निशान

    नीले निशान जनरली चोट या टक्कर लगने पर नजर आते हैं लेकिन अगर ये निशान वैसे ही आपके त्वचा पर नजर आएं, तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये ब्लड कैंसर या ब्लड इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। 

    3. सांस फूलना

    थोड़ा सा काम करने के बाद ही अगर आपकी सांस उखड़ने लगे, तो ये भी ल्यूकेमिया का लक्षण हो सकता है। खून में इंफेक्शन की वजह से शरीरे के काम करने की क्षमताएं कम होने लगती है। अगर 8-10 सीढ़ियां चढ़ने में ही आपकी सांस फूलने लगती हैं, तो डॉक्टर से सलाह-मशविरा कर जांच करवाएं।

    4. फीवर और ठंड लगना

    बार-बार फीवर आना और ठंड लगना वैसे तो वायरल का संकेत माना जाता है। लेकिन जब ये बुखार 2 दिन के इलाज के बाद भी ठीक न हो, तो आपको अपनी जांच करवानी चाहिए। फीवर के साथ ठंड लगना भी ल्यूकेमिया का लक्षण हो सकता है।

    5. मसूड़ों में सूजन

    मसूड़ों में सूजन का मतलब ज्यादातर लोग दांतों या मुंह के इंफेक्शन से जोड़ कर देखते हैं। लेकिन ये प्रॉब्लम ल्यूकेमिया के शुरुआती स्टेज की ओर भी इशारा करता है। इसलिए अगर आप अपने मसूड़ों में सूजन के साथ-साथ कोई और संकेत दिखें, तो तुरंत बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। ये खतरनाक भी हो सकता है।

    Pic Credit- freepik