क्या आप भी बिस्तर पर लेटकर खाते हैं खाना? जान लेंगे गंभीर नुकसान तो दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती
अगर आप भी आराम के चक्कर में बिस्तर पद लेटकर खाना खाते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल आपकी ये आदत आपके शरीर को बीमारियाें का घर बना सकती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज हमने आपको अपने इस लेख में बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने पुराने जमाने के लोगों को देखा होगा कि वे जमीन पर बैठकर खाना खाते थे। इससे उनकी सेहत को कई फायदे मिलते थे। हालांकि आज भी गांवों में लोगों को जमीन पर बैठकर खाते हुए देखा जा सकता है। खाना खाने का तरीका अगर सही हो तो आप सेहतमंद रह सकते हैं। बड़े शहरों की बात करें तो अब लोगों के घरों में डाइनिंग टेबल होते हैं। वहीं आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। लोग थके हारे घर आते हैं तो बिस्तर पर लेट जाते हैं। वहीं लेटकर ही खाना-पीना होता है। यही आदत बच्चाें को भी लग जाती है।
लोगों को लगता है कि वे अगर बिस्तर पर लेटकर खाना खाते हैं तो ये एक आरामदायक तरीका है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपकी ये आदत शरीर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में लेटकर खाना खाने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रह हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
पाचन में गड़बड़ी
आपको बता दें कि लेटकर खाने से खाना पेट में ठीक से नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में डाइजेस्टिव सिस्टम को खाना तोड़ने और उन्हें पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे गैस, अपच, पेट भारी लगना और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप जमीन पर बैठकर नहीं खा पा रहे हैं ताे कोशिश करें कि कुर्सी पर बैठकर आराम से खाएं। इसके बाद थोड़ी देर की वॉक जरूर करें।
एसिडिटी और सीने में जलन
अगर आप लेटकर खाना खाते हैं तो खाना और पेट का एसिड ऊपर की ओर चढ़ सकता है। इससे पेट की जलन और खट्टी डकार की समस्या हो जाती है। अगर आपकी ये आत लंबे समय तक बनी रहती है तो गैस्ट्रिक अल्सर का खतरा भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: इस कारण फिट रहते थे पुराने जमाने के लोग, उनके खानापान की ये आदतें आपको भी रखेंगी हेल्दी
बढ़ जाता है वजन
लेटकर खाना खाने के बाद हम अक्सर बिना हिले-डुले लेटे ही रहते हैं। ऐसे में खाना ठीक से पच नहीं पाता है। इससे शरीर में धीरे-धीरे फैट जमा होने लगता है। आपकी ये आदत धीरे-धीरे वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ये आदत आपको तुरंत बदल लेनी चाहिए।
नींद पर पड़ता है असर
बिस्तर पर लेटकर खाना खाने से पेट पर दबाव बढ़ जाता है। इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। ऐसे में पेट में जलन या भारीपन के कारण रातभर आप करवटें बदलते रहेंगे और आपकी अगली सुबह थकान से भरी होगी। आपमें एनर्जी की कमी रहेगी।
रीढ़ की हड्डी पर दबाव
लेटकर खाना खाने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। इससे रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर असर पड़ सकता है। आपकी ये आदत पीठ दर्द और गर्दन में अकड़न जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।
यह भी पढ़ें: पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तो ट्राई करें 5 देसी तरीके, नहीं होंगे जलन से परेशान
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।