Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aloe Vera Side Effect : फायदा ही नहीं नुकसान भी करवा सकता है एलोवेरा जूस का अधिक सेवन

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Apr 2022 03:41 PM (IST)

    Aloe Vera Side Effect एलोवेरा कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है जो आपके पोषक तत्व को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

    Hero Image
    Aloe Vera Side Effect : एलोवेरा जूस सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Side Effect : आज तक आपने एलोवेरा जूस के कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा जूस का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, शायद यह सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन आपको दिल से लेकर त्वचा संबंधी कई बीमारियां दे सकता हैं। इतना ही नहीं ये आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं एलोवेरा जूस का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसान के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलर्जी

    जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में एलोवेरा जूस को अधिक मात्रा में पीने से आपको एलर्जी हो सकती है। जिसके चलते खुजली, सीने में जलन, रेशेज और सूजन जैसी कई समस्याएं होना आम हैं।

    डायरिया

    एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से आपको आईबीएस (IBS) की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही आईबीएस की समस्या हो उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

    ब्लड प्रेशर

    अगर आप भी ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो आपको एलोवेरा के जूस का बहुत ही सावधानी के साथ सेवन करना होगा। एलोवेरा जूस आपके ब्लड प्रेशर को लो कर सकता है।

    गैस

    आज के समय में ज्यादातर लोग गैस की समस्या से परेशान है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। एलोवेरा आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

    हार्ट प्रॉब्लम

    अगर आपको भी दिल से संबंधित कोई समस्या है तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचें। जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है। जिसके चलते दिल की धड़कने अनियमित और कमजोर हो सकती है। इसके अलावा यह पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन जैसी कई परेशानियों को बढ़ा सकता हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: freepik