Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2023: इफ्तार में करें खाने की इन चीजों को शामिल, तो महीने भर रहेंगे फिट और हेल्दी

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM (IST)

    Ramadan 2023 रमजान के पूरे महीने रोजा रखने से अक्सर लोगों को कमजोरी हो जाती है। हालांकि अगर सेहरी और इफ्तार में खाए जाने वाले खाने पर ध्यान दिया जाए तो यह समस्या नहीं होगी। तो आइए जानें कि सेहरी में क्या खाना चाहिए।

    Hero Image
    Ramadan 2023: इफ्तार में करें इन फूड्स का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2023: 24 मार्च यानी शुक्रवार से मुस्लिम समुदाय का पाक महीने रमज़ान की शुरुआत हो गई। अब इस पूरे महीने इस समुदाय के लोग रोजा रखेंगे और अल्लाह की इबादत करेंगे। फारसी में उपवास को रोज़ा कहते हैं, जो सूरज उगने से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त पर खत्म हो जाता है। इस दौरान रोजगार लोग न तो कुछ खाते हैं और न ही पीते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रमजान लगभग तीस दिनों तक चलते हैं। जो लोग पूरे रोजे रखते हैं, वे आमतौर पर कब्स, कमजोरी या बदहजमी से भी गुज़रते हैं। जिसके पीछे वजह होती है सहरी और इफ्तार में ठीक तरह से न खाना। यानी अगर आप सेहरी और इफ्तार में खाने का नियम बनाएंगे, तो आप इस समस्या से बच पाएंगे।

    इफ्तार के दौरान डाइट में शामिल करें ये चीजें

    1. इफ्तार को हमेशा खजूर के साथ खोलें। उसके बाद ऐसी चीजें खाएं जो फाइबर से भरी हों।
    2. इफ्तार करते वक्त कभी भी तले-भूने फूड्स को न खाएं। इससे आपका पाचन बिगड़ सकता है। साथ ही ज्यादा मीठे और नमकीन खाने से भी परहेज़ करें।
    3. चिकन-मटन जैसे हेवी और मसालेदार खाने से भी दूरी बनाएं। इससे पेट में बदहजमी और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
    4. फलों का जूस जरूर पिएं। इससे आपकी दिनभर की कमजोरी दूर होने में मदद मिलेगी। आप मैंगो शेक या फिर खजूर का शेक भी आजमा सकते हैं।
    5. रात के खाने को हमेशा हल्का रखें। चावल या रोटी जो भी खाएं, उसकी मात्रा सीमित ही रखें। आप खाने के साथ दही भी खा सकते हैं।
    6. खाने में सलाद को शामिल करना न भूलें। सलाद पोषण के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड करने में भी मदद करता है।
    7. सहरी करने के बाद फौरन सोने न चले जाएं। इससे भी बदहज़मी हो सकती है। इसलिए 10-15 मिनट टहल लें और फिर कम से कम एक घंटे के बाद सोएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel