Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2023: सेहरी में खाएंगे ये चीजें, तो नहीं होगी थकावट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 09:51 AM (IST)

    Ramadan 2023 रमजान के पूरे महीने रोजा रखने से अक्सर लोगों को कमजोरी हो जाती है। हालांकि अगर सेहरी और इफ्तार में खाए जाने वाले खाने पर ध्यान दिया जाए तो यह समस्या नहीं होगी। तो आइए जानें कि सेहरी में क्या खाना चाहिए।

    Hero Image
    Ramadan 2023: सेहरी में क्या खाना चाहिए?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ramadan 2023: इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान 24 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गया है। इस पूरे महीने में मुसलमान समुदाय के लोग रोज़ा रखते हैं। जिसमें सूर्योदय, सूर्यास्त के बाद ही अन्न-पानी ग्रहण करते हैं। सुबह सूरज उगने से पहले सहरी की जाती है और शाम की अजान के बाद इफ्तार किया जाता है। रमजान लगभग तीस दिनों तक चलते हैं। जो लोग पूरी रोजे रखते हैं, वे आमतौर पर काफी कमजोर महसूस करने लगते हैं। जिसके पीछे वजह होती है ठीक से सहरी और इफ्तार न करना। यानी अगर सेहरी और इफ्तार में खाए जाने वाले खाने पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो आइए जानें कि सहरी के दौरान क्या खाना चाहिए

    1. सहरी के दौरान अपना खाना हल्का रखें और हेल्दी चीजों को ही शामिल करें।
    2. सुबह ऐसा खाना खाएं जो फाइबर से भरपूर हो। सेब, नाशपाती, अंगूर जैसे फल या फिर बीन्स और साबुत अनाज खाएं, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा पर्याप्त होती है। फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है। जिससे आपको दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी मिल जाएगी।
    3. कोशिश करें कि सहरी करते वक्त दाल और दही जरूर खाएं। दही पाचन को ठीक रखता है और साथ ही पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम भी देता है। साथ ही हर तरह की दालें खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन भी मिल जाता है। 
    4. सुबह डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी दिन भर के लिए अच्छी एनर्जी दे सकता है। कच्चा पनीर या फिर दूध सुबह पी लेने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। आप सहरी के लिए कुछ खाने के बाद भी एक गिलास दूध पी सकते हैं या फिर पनीर के तीन-चार टुकड़े खा लें।
    5. सहरी व इफ्तार दोनों में ही खजूर खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट को देर तक भरा रखता है। इसे खाने से आपको कई घंटों भूख नहीं लगेगी। खजूर के अलावा आप काजू, बादाम, किशमिश आदि जैसे ड्राईफ्रूट्स भी खा सकते हैं। 
    6. सहरी में कुछ खाने से आधा घंटा पहले एक गिलास पानी पी लें और फिर खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीएं। खाने के पहले ज्यादा पानी न पीएं वरना पेट भरा-भरा रहेगा और आप खा नहीं पाएंगे।
    7. सेहरी में कभी भी हेवी फूड्स न खाएं, वरना इससे आपको अपच की समस्या हो सकती है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel