विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ट और हेल्थ का जबरदस्‍त कॉम्बो है राजमा-चावल, 7 फायदे जानकर कभी नहीं कर पाएंगे इसे इग्नोर

Published: Mon, 25 Aug 2025 06:17 PM (IST)

राजमा चावल भारत में लोकप्रिय व्यंजन है और ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ...और पढ़ें

शरीर को ये फायदे पहुंचाता है राजमा चावल (Image Credit- Freepik)
शरीर को ये फायदे पहुंचाता है राजमा चावल (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. राजमा चावल सभी को पसंद है।
  2. इसे खाने से शरीर काे कई फायदे म‍िलते हैं।
  3. ये प्रोटीन से भरपूर होता है।

 लाइफस्‍टाल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। हमारे यहां भारत में राजमा चावल बड़े चाव से खाया जाता है। शायद ही कोई ऐसा हो ज‍िसे राजमा चावल नहीं पसंद होगा। यहां बड़े-बड़े होटलों, घरों और स्‍ट्रीट फूड्स जैसी जगहाें पर भी राजमा चावल खाने को म‍िलता है। अब तो सोशल मीड‍िया पर ज्‍यादातर फूड ब्‍लॉगर्स राजमा चावल के वीड‍ियोज द‍िखाते हैं। ये न स‍िर्फ खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट हाते हैं, बल्‍क‍ि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं।

राजमा चावल का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आपको बता दें क‍ि राजमा में वे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। राजमा खाने से शरीर को इतने फायदे म‍िलेंगे क‍ि आप खुद हैरान हो जाएंगे। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको इसे खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

ओवरईट‍िंग से बचाए

राजमा चावल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, जरूरी मिनरल्स और ऐसे कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो धीरे-धीरे डाइजेस्‍ट होते हैं। ये आपके शरीर को पोषण देते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इस कारण आप ओवरईट‍िंग से बचे रहते हैं।

आयरन और विटामिन बी का बढ़‍िया सोर्स

राजमा में आयरन होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है और थकान दूर करता है। साथ ही खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा इसमें फोलेट और थायमिन (B1) जैसे विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने और दिमाग को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं।

फाइबर से भरपूर

आपको बता दें क‍ि राजमा में दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये पेट को साफ रखते हैं और आंतों को हेल्‍दी बनाने का काम करते हैं। फाइबर खाने से भूख भी कम लगती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

प्रोटीन का खजाना

राजमा यानी क‍ि किडनी बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। जब इसे चावल के साथ खाया जाता है, तो इसके पोषक तत्‍व और भी ज्‍यादा बढ़ जाते हैं। ये वेज‍िटेर‍ियल लोगों के लिए बहुत बढ़िया होता है क्योंकि इसमें वे सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स मिल जाते हैं, जो शरीर खुद नहीं बना सकता है।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

राजमा चावल में भले ही कार्बोहाइड्रेट ज्‍यादा हो, लेकिन अगर इसे कम तेल में पकाया जाए तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन की वजह से ब्लड शुगर का लेवल मेंटेन रहता है। ये डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छा होता है।

दिल के लिए भी अच्छा

किडनी बीन्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और ये कोलेस्ट्रॉल-फ्री होते हैं। अगर इसे ज्‍यादा घी या तेल के बिना बनाया जाए तो ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को हेल्‍दी रखने में भी मदद कर सकते हैं।

वर्कआउट के बाद खाएं

ये डिश वर्कआउट के बाद खाने के लिए बहुत अच्छी है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और प्रोटीन समल्‍स की रिकवरी में मदद करते हैं। राजमा में पोटैशियम भी होता है, जो पसीना न‍िकलने के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को पूरा करता है।

यह भी पढ़ें- दूर करना चाहते हैं प्रोटीन की कमी, तो ट्राई करें गुणों से भरपूर स्वादिष्ट राजमा गलौटी कबाब

यह भी पढ़ें- हेल्दी भी, टेस्टी भी! वजन कम करने के ल‍िए खाएं Chicken Salad; सेहत को म‍िलेंगे 3 जबरदस्‍त फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।