Puffed Rice: जानेंगे मुरमुरे खाने के फायदे, तो आज से ही डायट में कर लेंगे शामिल!
Puffed Rice मुरमुरे जितना खाने में टेस्टी लगते हैं उतना ही पचने में भी आसान होता है। यह सेहत के लिए कॉफी फायदेमंद होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इससे आप कई तरह के डिशेज बना सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मुरमुरे (Puffed Rice) खाना हर कोई पसंद करता है। इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है और सामने तरह-तरह के डिशेज इमेजिन करने लगते हैं। मुरमुरे से ही आपके फेवरेट डिशेज भेलपुरी, पोहा, चिक्की आदि बनाए जाते हैं। खाने में तो ये टेस्टी होते ही हैं, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं।
मुरमुरे खाने के ये हैं 7 फायदे
पफ्ड राइस हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से मुरमुरे के फायदों के बारे में...
1. कब्ज से दिलाता है राहत
मुरमुरे को पचाना आसान है, क्योंकि यह काफी हल्के होते हैं। साथ ही ये फाइबर से भरपूर भी होते हैं, जिससे पाचन शक्ति मज़बूत होती है और कब्ज़, मोटापे की समस्या से राहत मिलती है।
2. हड्डियों को बनाता है मजबूत
मुरमुरे हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। एक शोध के अनुसार, मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
3. एनर्जी बूस्ट करते हैं
मुरमुरे में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर की 60-70 प्रतिशत एनर्जी की जरूरत को पूरा करता है। यह आपकी बॉडी की एनर्जी बढ़ाने में कॉफी मददगार होता है। इस तरह शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मुरमुरे का सेवन मददगार साबित हो सकता है।
4. वजन कंट्रोल करने में है सहायक
मोटापा कम करने के लिए लो कैलोरी फूड खाने की सलाह दी जाती है। तो अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो मुरमुरे का सेवन आसानी से कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिस वजह से वजन कम करने के लिए मुरमुरे फायदेमंद साबित होगा।
5. मिनरल्स और विटामिन से भरपूर
मुरमुरे के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की भी पूर्ति होती है। दरअसल, इसमें आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम जैसे और भी कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा मुरमुरे में विटामिन-बी, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन व पैंटोथैनिक एसिड भी होते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी बनाते हैं।
6. इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, वे किसी भी बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आप भोजन में मुरमुरे को शामिल कर इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकते हैं। दरअसल, मुरमुरे में विटामिन, मिनरल और फाइटोकेमिकल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
7. स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में है सहायक
मुरमुरे सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। जी हां, यह आपके त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हैं। एक शोध के मुताबिक मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी होता है। यह विटामिन स्किन प्रॉब्लम को दूर करने के लिए बेहद ही कारगर है।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।