Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prunes Benefits: हड्डियों के लिए सुपरफूड हैं सूखे आलूबुखारा, ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस को रखे दूर

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 12:39 PM (IST)

    Prunes Benefits मजबूत हड्डियों वाला व्यक्ति दिन भर अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इन सभी फायदों को देखते हुए मजबूत हड्डियों को बनाए रखना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जानें हड्डियों के लिए फायदेमंद सूखे आलूबुखारा के बारे में।

    Hero Image
    Prunes Benefits: हड्डियों के लिए सुपरफूड हैं सूखे आलूबुखारा, ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस को रखे दूर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Prunes Benefits: हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारे शरीर का आधार हैं और हमें सहारा देती हैं जिससे हमें चलने-फिरने में आसानी होती है। इतना ही नहीं ये हमारे दिल, दिमाग और दूसरे अंगों को चोट लगने से भी बचाते हैं। मजबूत हड्डियों वाला व्यक्ति दिन भर अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। इन सभी फायदों को देखते हुए, मजबूत हड्डियों को बनाए रखना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कई बार मन में यह सवाल उठता है कि हड्डियों की समस्याओं को कैसे रोका जाए? इसमें आपकी मदद कर सकता है प्रून यानी सूखा आलूबुखारा। यह एक एक ऐसा फल है जो आपकी हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकता है, इसलिए आज ही उन्हें अपने आहार में शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रून (सूखा आलूबुखारा) हड्डियों के लिए कैसे फायदेमंद है?

    हम किसी भी उम्र में, ऑस्टियोपोरोसिस की शिकायत विकसित कर सकते हैं, एक ऐसा विकार जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में चार गुना अधिक प्रचलित है। जब महिलाएं 45 से 50 वर्ष की आयु के आसपास पहुंचती हैं, तो ऑस्टियोपोरोसिस के विकास की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में प्रून्स का सेवन इस तरह की समस्याओं में लाभ पहुंचा सकता है।

    हड्डियों के लिए आलूबुखारा के फायदे

    -Prunes यानी सूखे आलूबुखारा में पॉलीफेनोल यौगिक शामिल हैं, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। यह सूजन को कम करने और हड्डी के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं। आलूबुखारा पोटेशियम से भी भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। इस प्रकार, प्रून ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी में राहत दिल सकता है।

    -यह उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेतों और लक्षणों को रोक सकता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

    -यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है।

    -इसमें मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

    -प्रून में विटामिन बी और सी जैसे पोषक तत्व बालों के झड़ने को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

    -आलूबुखारा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रख सकता है और आपके दिल के लिए भी अच्छा है।

    आलूबुखारा के सेवन के तरीके-

    आप इन्हें स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।

    घर पर बनी बेक की गई चीजों में मिला सकते हैं।

    स्मूदी में मिलाया जा सकता है या फिर जैम की तरह खा सकते हैं।

    हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि आप इसके सेवन विशेषज्ञ द्वारा सुझाई गई सीमित मात्रा में ही करें। अपने हड्डियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए जादुई और शक्तिशाली प्रून को अपने आहार में शामिल करें और अंतर देखें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।