Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Protein Rich Diet: वेजिटेरियन्स के लिए आसानी से अवेलेबल होने वाले प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 08:02 PM (IST)

    Protein Rich Diet ऐसा माना जाता है कि नॉन वेजिटेरियन्स को भरपूर मात्रा में प्रोटीन उनकी डाइट से मिल जाता है लेकिन वेजिटेरियन्स के पास बहुत ज्यादा ऑप्शन्स नहीं रहते तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं। वेजिटेरियन्स किन फूड्स से पा सकते हैं भरपूर मात्रा में प्रोटीन जान लेते हैं यहां।

    Hero Image
    Protein Rich Diet: वेजिटेरियन्स के प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Protein Rich Diet: बॉडी को फिट रखने के लिए जिन न्यूट्रिएंट्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है प्रोटीन उनमें सबसे टॉप पर है। प्रोटीन मसल्स बनाने से लेकर स्किन को हेल्दी रखने तक के लिए जरूरी है।  बढ़ती उम्र में प्रोटीन की जरूरत ग्रोथ के लिए होती है तो बढ़ती उम्र में बॉडी टिशूज़ की मरम्मत और मेंटेनेंस के लिए। तो नॉन वेजिटेरिन्स के लिए ढेरों ऑप्शन्स हैं, लेकिन जब बात वेजिटेरियन्स की होती है तो क्या खाएं समझ ही नहीं आता। तो आज हम आपको वेजिटेरियन्स के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत बताएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दाल 

    वेजिटेरियन्स के लिए दाल प्रोटीन का सबसे सस्ता और आसानी से अवेलेबल होने वाला स्त्रोत हैं। प्रोटीन के अलावा इसमें फोलेट, आयरन और डाइटरी फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। तो अलग-अलग तरह की दालों का रोजाना कटोरी भर सेवन करें और सेहत बनाएं। 

    छोले

    काबुली चना प्रोटीन, आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। ये डाइटरी फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो कब्ज से बचाने में मदद करता है। इसे आप हल्का उबालकर ऊपर से नमक, काली मिर्च डालकर खा सकते हैं या फिर सब्जी, सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    मूंगफली

    मूंगफली प्रोटीन, विटामिन्स और कैलोरीज़ से भरपूर होती है। इसे भी डाइट में शामिल कर आप प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। मूंगफली को आप अंकुरित करके खाएं, पीनट बटर की तरह खाएं या फिर ड्राई रोस्ट कर...हर तरह से ये पहुंचाएगी आपकी शरीर को फायदा। 

    चना

    काला चना हो या भुना, दोनों ही प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत हैं। काले चने को रातभर भिगोकर सुबह प्याज-टमाटर, हरी मिर्च डालकर खा सकते हैं या फिर इसकी आप कम तेल, मसाले के साथ सब्जी बनाकर खाएं, दोनों ही तरह से ये फायदेमंद होगा।  

    सोयाबीन

    वेजिटेरियन्स के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोतों में सोयाबीन भी शामिल है। जिसे खाकर आप आप रोजाना के लिए जरूरी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आप सोयाबीन को अलग-अलग तरीकों से सब्जी, सलाद या अंकुरित करके भी खा सकते हैं। 

    Pic credit- freepik