सिगरेट की लत से भी ज्यादा खतरनाक है प्रोसेस्ड फूड्स की आदत, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
आजकल ज्यादातर लोग अनहेल्दी फूड्स खाना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। एक स्टडी में ...और पढ़ें

क्या प्रोसेस्ड फूड्स की आदत सिगरेट जितनी खतरनाक? पढ़ें यहां (Image Credit - Canva)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि चिप्स का पैकेट खुलते ही उसे खत्म किए बिना मन क्यों नहीं मानता? हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और ड्यूक यूनिवर्सिटी की हालिया रिसर्च ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
इस रिसर्च में पता चला कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स (UPFs) जैसे बिस्किट, सोडा और पैकेज्ड नमकीन, हमारी सेहत के लिए सिगरेट जितने ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं ये फूड्स सेहत को किस तरह प्रभावित करते हैं।
इन फूड्स को खाने की कैसे बढ़ती है क्रेविंग?
दरअसल, शोध में पाया गया कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स खास तरीके से बनाए जाते हैं, स्वाद, टेक्सचर और केमिकल्स को इस तरह सेट किया जाता है कि दिमाग “हैप्पी सिग्नल” महसूस करे। जैसे सिगरेट पीने से नशे का अहसास होता है, वैसे ही ये फूड्स बार-बार खाने की क्रेविंग को बढ़ाते हैं।
फूड्स को बेचना सिर्फ मार्केटिंग स्ट्रेटजी
आजकल हम बाजार में लो फैट या शुगर फ्री लिखे पैकेट्स को आंख मूंदकर खरीद लेते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने मार्केटिंग के इन तरीकों को सिर्फ बेचने का एक जरिया बताया है, जो असल में सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हैं।
उन्होने इसकी तुलना 1950 के सिगरेट फिल्टर से की है, जब कंपनियों ने सिगरेट को सुरक्षित कहकर बेचा, जबकि यह सच नहीं था। ठीक उसी तरह, आज के ये फूड्स भी सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इसलिए, लिखी बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
ये सिगरेट की लत जैसे क्यों है?

(Image Source: AI-Generated)
कई लोग इन अनहेल्दी फूड्स को खाने की आदत को सिगरेट की लत जैसी ही महसूस करते हैं। जो लोग स्मोकिंग छोड़ चुके हैं वह सिगरेट की जगह फिजी ड्रिंक्स और स्वीट स्नैक्स जैसी चीजों की आदत में फंस जाते हैं। तंबाकू छोड़ना मुमकिन है, पर खाना हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि रिसर्चर इसे सिगरेट से भी बड़ा खतरा मान रहे हैं।
इससे बचने के सुझाव
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह तंबाकू की मार्केटिंग और बिक्री पर कड़े कानून बनाए गए हैं, ठीक वैसे ही अब फूड इंडस्ट्री पर भी सख्त नियम और एक्शन लिया जाए।
शोधकर्ताओं का कहना है कि इन फूड्स की तुलना सीधे निकोटीन (सिगरेट की लत) से करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सेहत बिगड़ने का असली कारण सिर्फ एडिक्शन नहीं, बल्कि यह भी है कि ये प्रोसेस्ड फूड्स हमारी डाइट से हेल्दी फूड्स को पूरी तरह बाहर कर रहे हैं।
