Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए डाइट में रोजाना लेती हैं ये चीज़ें

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jul 2020 09:59 AM (IST)

    Birthday Specialप्रियंका की खूबसूरती और फिटनेस के लाखों दीवाने हैं जो इस राज को जानना चाहते हैं कि कैसे प्रियंका शादी के बाद भी खुद को फिट रख लेती हैं।

    Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए डाइट में रोजाना लेती हैं ये चीज़ें

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Birthday Special: देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। इनका जन्म 18 जुलाई 1982 को तत्काल बिहार राज्य के जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उस समय वह अपने बढ़ते वजन से परेशान थीं। इसके बाद से वह अपनी सेहत और फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रही हैं। प्रियंका रोजाना  वर्क वर्कआउट करती हैं और संतुलित आहार लेती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि देसी गर्ल को अस्थमा की भी शिकायत है, लेकिन उन्होंने इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है। वर्तमान समय में प्रियंका फिट और फाइन हैं। प्रियंका की खूबसूरती और फिटनेस के लाखों दीवाने हैं जो इस राज को जानना चाहते हैं कि कैसे प्रियंका शादी के बाद भी खुद को फिट रख लेती हैं। अगर आपको पता नहीं हैं तो आइए जानते हैं-

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह हर पल का अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। फिर चाहे डाइट हो या वर्कआउट हो। हालांकि, वह जिम जाना पसंद नहीं करती हैं, बल्कि इंडोर और आउटडोर वर्कआउट करती हैं।

    इस बारे में प्रियंका का कहना है कि वह सर्दी के दिनों में वजन कम करने के लिए ज्यादा वर्कआउट करती हैं। इसके लिए वह सप्ताह में चार दिन जमकर वर्कआउट करती हैं। इस दौरान वह साइकलिंग और रनिंग करती हैं। जबकि वह योगासन भी करती हैं। उनकी खूबसूरती का मूल मंत्र हर समय खुश रहना है। आइए, अब प्रियंका चोपड़ा के दैनिक आहार के बारे में जानते हैं-

    सुबह का नाश्ता: वह नाश्ते में एवाकैडो, टोस्ट और ऑमलेट पसंद करती हैं। भारतीय शैली में वह इडली, डोसा और पोहा खाना ज्यादा पसंद करती हैं। प्रियंका कहती हैं कि अगर वह अपने परिवार के साथ रहती हैं तो नाश्ते में पराठा जरूर खाती हैं।

    लंच: प्रियंका चोपड़ा को देसी खाना खूब पसंद है। वह अपने लंच में ब्राउन राइस, दाल, आलू-गोभी की सब्जी, भिंडी की सब्जी दही, अचार और सलाद लेती हैं।

    शाम का नाश्ता: प्रियंका का कहना है कि वह शाम का नाश्ता खुद बनाती हैं। इस समय वह सूप पीना पसंद करती हैं। साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी लेती हैं। जबकि नाईट में फिर से वह देसी स्टाइल में बहुत लाइट डिनर लेती हैं। हालांकि, प्रियंका फिल्मों की शूटिंग के दिनों में अपने डाइट में बदलाव करती हैं। कॉफी के बारे में प्रियंका का कहना है कि वह कॉफी बहुत कम पीती हैं। जब वह शूट पर रहती हैं तो ही कॉफ़ी पीती हैं।