Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pregnancy Summer Diet: गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाएं डाइट में शामिल करें यह फूड्स, बच्चा भी रहेगा सेहतमंद

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 10:55 AM (IST)

    Pregnancy Summer Diet गर्भवती महिला को अपने स्वास्थ्य और अपने अजन्मे बच्चे के विकास दोनों पर ध्यान देना चाहिए। मौसम का भी इनपर खासा प्रभाव पड़ता है तो चलिए जानते हैं गर्मी के दिनों में इन्हें अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए।

    Hero Image
    Pregnancy Summer Diet: गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाएं डाइट में शामिल करें यह फूड्स, बच्चा भी रहेगा सेहमंद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Summer Diet: वैसे तो गर्भवती महिलाओं के लिए हर मौसम चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर में हर रोज नए नए बदलाव होते रहते हैं ऐसे में मौसम के अनुकूल खुद को ढाल पाना मुश्किल काम होता है। लेकिन गर्मी का मौसम उनके लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस दौरान डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे अधिक बनी रहती है, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्यौता मिल सकता है। गर्भवती माताओं के लिए इस दौरान खुद को और अपने बच्चे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक गर्भवती महिला को अपने स्वास्थ्य और अपने अजन्मे बच्चे के विकास दोनों पर ध्यान देना चाहिए। प्रसवपूर्व देखभाल में आहार और पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे हों, क्योंकि हर बढ़ते साल के साथ गर्मी का तापमान भी बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान उन्हें ढेर सारा पानी पीने के अलावा, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना चाहिए, जिसे गर्मी उन्हें अधिक प्रभावित ना कर सके।

    गर्भवती महिलाएं इस गर्मी आहार में शामिल करें यह चीजें-

    1. अंडे

    गर्भावस्था के दौरान, भ्रूण के विकास, ऊतकों की वृद्धि और उपचार के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एंटीबॉडी का उत्पादन करने के लिए प्रोटीन आवश्यक होता है। इसके अलावा वे बच्चे के स्केलेटन और मसल का विकास करते हुए उनकी हड्डियों को मजबूत करते हैं। अंडे प्रोटीन का एक शानदार स्रोत हैं, साथ ही इन्हें तैयार करना भी काफी आसान है। अंडे में कोलीन, ल्यूटिन, विटामिन बी 12 और डी, राइबोफ्लेविन और फोलेट भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

    2. पत्तेदार सब्जियां

    कई विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि गर्भवती महिलाओं को बहुत सारी हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए क्योंकि वे विटामिन सी, ई और के से भरपूर होते हैं। हरी सब्जियां फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज से लड़ सकती हैं। इन्हें सलाद, स्टॉज, करी और अन्य व्यंजनों सहित कई तरह से खाया जा सकता है और इनमें कैलोरी भी कम होती है।

    3. साबुत अनाज (होल ग्रेन)

    गर्भवती महिलाओं को आवश्यक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिले, इसके लिए साबुत अनाज की सलाह दी जाती है। इससे पाचन में सुधार के अलावा, पूरे कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ रक्त शर्करा के स्तर का समर्थन करते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ विटामिन बी, खनिज और फाइबर से भरपूर होते हैं।

    4. मेवे और बीज

    गर्भावस्था के दौरान, मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड लिपिड बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अच्छे फैट से बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के साथ-साथ प्लेसेंटा और अन्य टिशूज के विकास को बढ़ावा देता है। नट्स, सीड्स और पीनट बटर में अच्छे लिपिड काफी मात्रा में पाए जा सकते हैं। इनके अलावा अलसी के बीज, प्राकृतिक पीनट बटर और जैतून के तेल में भी स्वस्थ लिपिड प्रचुर मात्रा में पाए जा सकते हैं।

    5. खट्टे फल

    विटामिन सी के लिए होने वाली मां को खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए, जैसे संतरे या मीठे नींबू। ये फल गर्भवती महिलाओं के लिए आदर्श होते हैं, जो उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और गर्मी के महीनों के दौरान ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं।

    6. तोरी

    गर्भवती महिलाओं के लिए इस सब्जी की हमेशा सिफारिश की जाती है क्योंकि यह फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो प्रसवपूर्व स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह उच्च पानी की मात्रा वाली एक सब्जी है और गर्मी के महीनों में डिहाइड्रेशन से बचाती है।

    7. सी फूड

    जो लोग शाकाहारी नहीं हैं उनके लिए मछली प्रोटीन, आयरन और जिंक का एक बेहतरीन स्रोत हो सकती है। मछली खनिजों से भरपूर होती है जो भ्रूण की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक हैं। मछली ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।

    Disclaimer: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।