Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Poshan Summit 2025: पोषण और स्वास्थ्य पर मिली जरूरी जानकारी, वायरल न्यूट्रिशन मिथ पर लगाया गया विराम

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:00 PM (IST)

    नई दिल्ली में Poshan Summit 2025 का आयोजन किया गया। डॉक्टर्स डायटीशियन्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स ने स्वस्थ रहने के उपाय बताए। मेघा ममगैन ने पोषण फॉर योर बॉडी दी वेलनेस सर्किट थीम पर बात की और Onlymyhealth के रोल को स्पष्ट किया। मीनाक्षी लेखी ने मिलेट्स के महत्व और मृदा क्षरण पर प्रकाश डाला। आशीष सूद ने दिल्ली सरकार के साइंस ऑफ लिविंग करिकुलम की जानकारी दी।

    Hero Image
    Poshan Summit 2025 पोषण और स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों का संवाद

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खानपान से कैसे अपने आप को स्वस्थ रखे, इसी उद्देश्य के साथ नई दिल्ली के इरोज होटल में Poshan Summit 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसके केंद्र में पोषण था। ढेर सारे जरूरी सवाल और उन सवालों के उत्तर ने दर्शकों की भ्रांतियों को दूर किया और वायरल न्यूट्रिशन मिथ पर विराम लगाया! बतौर स्पीकर्स - डॉक्टर्स, डायटीशियन्स, न्यूट्रिशनिस्ट्स और वहां मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने पोषण विषय पर अपना एक्सपीरियंस साझा किया, और स्वस्थ रहने के लिए उपाय सुझाए। समारोह में पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेघा ममगैन ने क्या कहा

    Poshan Summit 2025 की थीम थी- पोषण फॉर योर बॉडी: दी वेलनेस सर्किट। इस थीम पर Onlymyhealth की मैनेजिंग एडिटर मेघा ममगैन कहती हैं, "हम जो खाते हैं उसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है, मतलब आपकी प्लेट का आपकी हेल्थ के साथ सीधा कनेक्शन है, इसे ही वेलनेस सर्किट कहते हैं।"

    वह आगे कहती हैं, "आज पोषण के बारे में हमारे आसपास ढेर सारी जानकारियां है, लेकिन यह जानकारी अस्त व्यस्त है। कोई कहता है कार्ब्स मत खाओ, कोई कहता है दिन में छोटी-छोटी छह मील लेनी चाहिए। AI ने तो और भी आसानी से इस तरह की जानकारियां पहुंचाना शुरू कर दिया है। लेकिन सवाल है कि सटीक जानकारी कैसे मिले, कौन भ्रम को दूर करे, वो भी एक्सपर्ट के साथ। Onlymyhealth जैसा प्लेटफॉर्म पोषण और हेल्थ संबंधित किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने में मदद करता है, वो भी डॉक्टर्स, डायटीशियन्स न्यूट्रिशनिस्ट्स की मदद से। यह प्लेटफॉर्म एक्सपर्ट और आम आदमी के बीच एक ब्रिज की भूमिका निभाता है।"

    "स्वास्थ्य के बारे में भारत की सच्चाई यह है कि इस समय हम दो तरह की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। एक तरफ वो परिवार और बच्चे हैं, जो कुपोषण की वजह से कमजोरी और एनीमिया के शिकार हैं, तो दूसरी तरफ मोटापा और लाइफस्टाइल डिजीज है। इसका मूल कारण खानपान यानी आहार है। कम आय वाले लोगों के लिए लिए पोषण से भरपूर आहार अफोर्डेबल नहीं है, जिसकी वजह से उनके अंदर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी देखी गई है। यह केवल स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं है, बल्कि एक संकट है, जो हर वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रहा है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। इसकी वजह से उत्पादकता भी प्रभावित हो रही है, जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।"

    मीनाक्षी लेखी ने क्या कहा

    "जब हम पोषण की बात करते हैं तो डायवर्सिटी और वैरायटी बहुत ज्यादा जरूरी है। और जब मिलेट्स या मोटे आनाज को लेकर भारत में कार्यक्रम चला, जिसमें कहा गया मिलेट्स की पैदावार हमें बढ़ानी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि मिलेट्स आयरन, कैल्शियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर है। इसे उगाने के लिए पानी कम लगता है और यह जल्दी भी तैयार हो जाता है। भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें पोषण और स्वास्थ्य के सभी विषयों पर काम करना होगा, जिसमें आहार, विहार और विचार का समन्वय जरूरी है।"

    शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी पर मीनाक्षी लेखी कहती हैं, "शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी है तो इसके लिए कहीं न कहीं मृदा क्षरण (Soil Degradation) जिम्मेदार है। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। हम पराली को कचरा मानते हैं, लेकिन यही चीज हमारे मिट्टी के लिए भोजन है। हमें ग्रीन वेस्ट और ऑर्गेनिक वेस्ट को अच्छे से मैनेज करना चाहिए। अगर हम मिट्टी को सही भोजन देंगे तो फसले लहलहाएंगी, वहीं अगर हम केमिकल का ज्यादा उपयोग करेंगे तो हम मिट्टी में से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को खत्म कर रहे हैं और उससे उपजे फसल को खा रहे हैं।"

    आशीष सूद ने क्या कहा

    "बीते 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले से मोटापे के बारे में बड़ी चिंता हमारे साथ साझा की। यह एक चिंता नहीं है, बल्कि एक रोडमैप है। उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को राष्ट्रीय प्राथमिता दी है। दिल्ली सरकार बहुत ही जल्द एक नया करिकुलम साइंस ऑफ लिविंग लेकर आ रही है। यह करिकुलम बच्चों को टेक्स्ट बुक का ज्ञान नहीं बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला सिखाएगा। यह बच्चों को सिखाएगा कि खाना केवल पेट भरने के लिए नहीं खाना है, बल्कि शरीर और दिमाग को ईंधन देने के लिए खाना है। बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि बर्थडे पार्टी सिर्फ केक और कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि फ्रूट्स सैलेड और स्प्राउट्स कूल ऑप्शन हो सकते हैं। और सबसे खास बात बच्चों को एक न्यूट्रिशन रिपोर्ट कार्ड मिलेगा, जिससे माता-पिता को पता चलेगा कि बच्चों की ईटिंग हैबिट कैसी है, और यह कैसे विकसित हो रही है।"

    समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार काम करने वाले विभिन्न ऑर्गेनाइजेशन को पुरस्कृत किया गया -

    • कम्युनिटी फिटनेस कैटेलिस्ट अवॉर्ड – Fittr
    • बेस्ट डिजिटल कैंपेन इन कंज्यूमर ड्यूरेबल – Kenstar
    • वेलनेस कम्युनिटी बिल्डर अवॉर्ड – Iris, Yoga & Wellness Expert
    • न्यूट्रिशन कम्युनिटी इम्पैक्ट अवॉर्ड – IPE GLOBAL

    Poshan Summit 2025 में अलग-अलग विषयों पर चर्चा करने के लिए डॉक्टर्स, डायटीशियन्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स को आमंत्रित किया गया था। इस चर्चा का मकसद है एक्सपर्ट द्वारा लोगों में स्वास्थ्य और पोषण को लेकर संवाद शुरू करना है। पैनल डिस्कशन के विषय थे -

    पैनल डिस्कशन 1: दी गट हेल्थ टाइम बम: खराब गट हेल्थ कैसे आज बड़ी बीमारियों की वजह बन रहा है

    पैनल डिस्कशन 2: ट्रुथ ऑन दी टेबल: वायरल न्यूट्रिशन मिथ का खंडन

    पैनल डिस्कशन 3: सुपर मॉम, सुपरफूड: अपनी और बच्चों की देखभाल में संतुलन

    पैनल डिस्कशन 4: प्लेट से पल्स तक: हृदय स्वास्थ्य पर रोजमर्रा के विकल्पों का प्रभाव

    Poshan Summit 2025 खास था, जहां 20 से ज्यादा प्रसिद्ध स्पीकर्स जुड़ें और 100 से ज्यादा सीनियर्स एग्जिक्यूटिव आए। 6 घंटो तक चलने वाले सेशन में प्रोडक्ट डेमो, पैनल डिस्कशन और ढेर सारी इनसाइट मिली। इस समारोह को पंजाब सरकार ने सपोर्ट किया है, जबकि इसका स्टेट पार्टनर उत्तर प्रदेश सरकार है। वहीं, इसका वेलनेस पार्टनर Hazelnuts, गिफ्टिंग पार्टनर 7Days Natural और पार्टनर LIC है।

    पूरा समारोह देखने के लिए आप दिए हुए लिंक पर क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner