Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज के मरीज रोजाना खाएं तेंदू फल, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 02 Jul 2021 09:41 PM (IST)

    इन शोधों में दावा किया गया है कि तेंदू में एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। शोध की मानें तो तेंदू में डायटरी फाइबर फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं।

    Hero Image
    डायबिटीज के मरीजों को सुबह 8 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। समर सीजन में बाजार में कई प्रकार के फल मिलते हैं। इनमें एक फल तेंदू है। यह फल बिल्कुल टमाटर की तरह दिखता है। फल भले ही आकार में छोटा दिखाई देता है, लेकिन बहुत गुणकारी होता है। इसका रंग संतरे की तरह और स्वाद खाने में मीठा होता है। हालांकि, कच्चे फल का स्वाद सुपारी की तरह कसैला होता है। देशभर में तेंदू को कई नामों से जाना जाता है। यह फल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में जायदा उपजता है। आयुर्वेद में इस फल को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर मधुमेह यानी डायबिटीज में यह रामबाण दवा समान है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आसान शब्दों में कहें तो तेंदू के सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि तेंदू के सेवन से शुगर में आराम मिलता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तेंदू का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि शोध क्या कहती है-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    researchgate.net पर छपी एक लेख में कई शोधों का जिक्र किया गया है। इन शोधों में दावा किया गया है कि तेंदू में एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। शोध की मानें तो तेंदू में डायटरी फाइबर, फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड के गुण पाए जाते हैं, जो शुगर कंट्रोल करने में सहायक सिद्ध होते हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना तेंदू का सेवन करना चाहिए।

    कैसे करें सेवन

    डायबिटीज के मरीजों को सुबह 8 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ते में दूध का सेवन जरूर करें। साथ ही तेंदू फल का सेवन करें। आप चाहे तो तेंदू का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपको बहुत जल्द शुगर में आराम देखने को मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।