Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pani Puri Benefits: क्या आप भी समझते हैं पानी पुरी को अनहेल्दी, तो इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 08:43 AM (IST)

    Pani Puri Benefits गोलगप्पे स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। गोलगप्पे के पानी को तैयार करने के लिए इमली पुदीना काला नमक जीरा आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जो इसका स्वाद बढ़ाने के साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

    Hero Image
    Pani Puri Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गोलगप्पे

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pani Puri Benefits: पानी पूरी, गोलगप्पे या गुपचुप का जब भी नाम आता है मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे कम ही लोग होंगे जिन्हें पानी पूरी न पसंद हो। बच्चे हो या बड़े पानी पूरी खाना सभी को पसंद होता है। पानी पूरी सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में से एक है। पानी पूरी के ठेले हर गली-नुक्कड़ में मिल जाते हैं, कई लोग अपने सेहत का ध्यान रखते हुए पानीपुरी खाने से कतराते हैं। लेकिन आज हम आपको पानी पूरी खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। दरअसल, पानी पूरी में मौजूद कुछ हेल्दी चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इमली

    गोलगप्पे का पानी बनाने में जो सबसे मुख्य चीज होती है, इमली। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इमली पेट के लिए लाभदायक है, इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और खाना जल्दी पच जाता है।

    पुदीना

    पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना से गोलगप्पे का पानी तैयार किया जाता है।  पुदीना का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है इसके सेवन से आंत से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। इसके साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है। इतना ही नहीं पुदीना श्वसन संबंधी समस्याओं को भी कम करता है।

    हरी मिर्च

    गोलगप्पे के पानी को तीखा पाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरी मिर्च वजन घटाने में मदद करती है, साथ ही एनीमिया को ठीक करने भी सहायक है।

    काला नमक

    इसके पानी में विशेष रूप से काले नमक का इस्तेमाल होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री प्रॉपर्टी होती है जो सूजन और मोच के दर्द को कम करने के मदद करता है। इसके अलावा से पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

    जीरा

    गोलगप्पे के पानी में जीरा पाउडर भी डाला जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों को लिए भी फायदेमंद है। जीरा पाचन में सुधार लाता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik