विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leg Pain: पैरों में दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 27 Dec 2022 05:13 PM (IST)

Leg Pain पैरों का मामूली दर्द जल्दी ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि ...और पढ़ें

Leg Pain: पैरों के दर्द से राहत पाने के उपाय
Leg Pain: पैरों के दर्द से राहत पाने के उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Leg Pain: पैरों में दर्द की समस्या के कई कारण हैं। कई बार ज्यादा चलने से या लंबे समय तक खड़े रहने से भी पैरों में दर्द होने लगता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है।

मोटापा, गलत साइज का फुटवियर आदि के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है। कई बार तो ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि आपको उठने-बैठने, चलने में परेशानी होने लगती है। आज आपको इस आर्टिकल में पैरों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनाकर राहत पा सकते हैं।

1. बॉडी को डिहाइड्रेट रखें

शरीर में पानी की कमी के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह पैरों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है।

2. हल्दी का इस्तेमाल करें

हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पैरों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। ऐसे में दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी के तेल से मालिश कर सकते हैं या हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।

3. अरंडी के तेल से मालिश करें

अरंडी के तेल के इस्तेमाल से पैरों के दर्द से आराम मिलता है। रोजाना रात में सोने से पहले इस तेल से पैरों की मालिश कर सकते हैं।

4. आइस पैक का उपयोग करें

ज्यादा एक्सरसाइज और चोट के कारण भी दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए आइस क्यूब को कपड़ों में लपेट लें और इससे प्रभावित जगह पर लगाएं। जिससे आप दर्द से राहत पा सकते हैं।

5. सेंधा नमक और पानी

पैरों के दर्द को कम करने के लिए गुनगुने पानी और नमक का मिश्रण भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए टब में गुनगुने पानी लें, इसमें सेंधा नमक मिलाएं। अब इस पानी में लगभग 15 मिनट के लिए पैरों को डालें। आपको दर्द से आराम मिल सकता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik