Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बवासीर के मरीजों के लिए दवा समान है प्याज, ऐसे करें सेवन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 04 Mar 2021 07:43 PM (IST)

    एक शोध में प्याज पर गहन अध्ययन किया गया है। इसमें प्याज के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो प्याज सेहत के लिए संजीवनी बूटी है। इसके सेवन से स ...और पढ़ें

    Hero Image
    हैजा रोग के लिए प्याज सर्वोत्तम उपाय है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्याज का इस्तेमाल जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। देशभर में प्याज की खेती की जाती है। हालांकि, महाराष्ट्र में इसकी खेती सबसे अधिक होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फोलेट पोटैशियम, विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स भी पाए जाते हैं। जबकि, प्याज सल्फ्यूरिक कंपाउंड्स और फ्लेवोनॉएड्स का मुख्य स्त्रोत है। इन गुणों के चलते प्याज को औषधि भी कहा जाता है। अगर आपको प्यार के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Journal of Chemical and Pharmaceutical Research की एक शोध में प्याज पर गहन अध्ययन किया गया है। इसमें प्याज के फायदे को बताया गया है। इस शोध की मानें तो प्याज सेहत के लिए संजीवनी बूटी है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

    दांतों की समस्या में लाभकारी

    रूस के डॉक्टर्स ने एक शोध के जरिए दावा किया है कि रोजाना एक कच्चे प्याज के सेवन करने से दांतों की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही प्याज को लगातार 3 मिनट तक चबाने से मुंह के सभी कीटाणुओं का सर्वनाश होता है।

    दिल की बीमारियों में फायदेमंद

    हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा के खतरे को कम करने में प्याज प्रभावशाली है। रोजाना 100 ग्राम प्याज तेल के सेवन से ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही प्याज का सेवन भी फायदेमंद है।

    हैजा

    हैजा रोग के लिए प्याज सर्वोत्तम उपाय है। इसके लिए हैजा के मरीजों को रोजाना 30 ग्राम प्याज और 7 काली मिर्च को पीसकर दवा के रूप में देने से तुरंत फायदा मिलता है। इसके सेवन से उल्टी और दस्त में भी आराम मिलता है।

    बवासीर में मिलता है राहत

    बवासीर के मरीजों को रोजाना दो बार 30 ग्राम प्याज को पानी में अच्छी तरह पीसकर चीनी के साथ सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से बवासीर में महज एक दो दिनों में राहत मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।