Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    World Poha Day 2023: वर्ल्ड पोहा डे पर जानें इसे डेली डाइट में शामिल करने की 3 बड़ी वजहें!

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 10:54 PM (IST)

    World Poha Day 2023 आप चाहे दिन की शुरुआत एक हेल्दी मील के साथ करना चाहते हों या शाम की चाय के साथ गिल्ट-फ्री स्नैक खाना चाहते हों पोहा आपके इस भरोसे पर हमेशा खरा उतरेगा। इसे न सिर्फ पकाना आसान है बल्कि इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

    Hero Image
    World Poha Day 2023: वर्ल्ड पोहा डे पर जानें नाश्ते के लिए क्यों बेस्ट मानी जाती है यह डिश

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Poha Day 2023: भारत में पोहा खाने के शौकीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। यह एक ऐसी डिश है, जिसे हर राज्य में अलग तरह से तैयार किया जाता है। आप चाहे इसे पारंपरिक तौर से मूंगफली, आलू और कड़ी पत्ते के साथ पकाकर नाश्ते में खाएं या फिर शाम के स्नैक में दही के साथ, पोहा लाखों भारतीयों का पसंदीदा खाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे पोहा महाराष्ट्र की देन है, वहां इसे कांदा पोहे यानी प्याज के साथ पोहा के नाम से जाना जाता है। हालांकि, आज आपको कई तरह के पोहे देशभर में खाने को मिल जाएंगे। उदाहरण के तौर पर, पश्चिम बंगाल में इसे 'चिरेर पोलाओ' के नाम से जाना जाता है, तो वहीं, तमिलनाडु में अवल काफी लोकप्रिय है। इसे कन्नड़ में अवालक्की कहा जाता है और ओडिशा में चूड़ा।

    हर साल 7 जून को विश्व पोहा दिवस यानी वर्ल्ड पोहा डे मनाया जाता है, ताकि इस डिश के सांस्कृतिक महत्व को सम्मान दिया जा सके।

    कहां से आया पोहा?

    किसी एक व्यक्ति को पोहा बनाने के लिए क्रेडिट नहीं दिया जा सकता, लेकिन इस लोकप्रिय खाने का संदर्भ आपको महाभारत में भी मिल जाएगा। जी हां, आपने सही पढ़ा! इस महाकाव्य में, भगवान कृष्ण के बचपन के दोस्त, सुदामा, उन्हें अवल (पोहा का दूसरा नाम) का एक कटोरा प्रदान करते हैं।

    नाश्ते के लिए परफेक्ट माने जाने वाला पोहा, मध्यप्रदेश में तब मशहूर हो गया, जब इंदौर पर होल्कर और सिंधिया ने कब्जा कर लिया था। उनके शासन के दौरान पोहे को लोकप्रियता मिली और घर-घर में पसंद किया जाने लगा।

    सिर्फ स्वाद ही नहीं फायदेमंद भी है पोहा  

    पोहा न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। तो आइए जानें पोहा खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

    डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

    हम सभी सुबह की शुरुआत टेस्टी नाश्ते के साथ करना पसंद करते हैं, खासतौर पर छुट्टी वाले दिन। हालांकि, अगर आप डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपके पास विकल्प कम रह जाते हैं। तला-भुना खाना आपके ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ाता है। वहीं, दूसरी तरफ, छुट्टी के दिन बेस्वाद नाश्ते के साथ कौन दिन की शुरुआत करना चाहेगा। ऐसे में डायबिटीज के मरीज नाश्ते मं पोहा खा सकते हैं। पोहा फाइबर से भरा होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता। साथ ही इससे आपका पेट भरता है, और आप जरूरत से ज्यादा खाने से बचते हैं।

    आयरन से भरा हुआ

    उन लोगों को नाश्ते में पोहा जरूर खाना चाहिए, जो आयरन की कमी या अनीमिया से जूझ रहे हैं। चावल को आयरन रोलर्स की मदद से फ्लैट किया जाता है, और इस प्रोसेस में पोहे में कुछ आयरन भी आ जाता है।

    कैलोरी में भी कम होता है

    एक कटोरी पोहे में 250 ग्राम कैलोरी होती है, जो उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो डाइट पर खास ध्यान रखते हैं। अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर इसमें रोस्टेड नट्स या नमकीन की मात्रा का भी ख्याल रखें।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

    Picture Courtesy: Freepik