Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Reasons Of Gas: पेट में गैस ज्यादा बनती है तो इन 4 आदतों को सबसे पहले बदलें, जानिए गैस का घरेलू उपचार

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jan 2021 10:30 AM (IST)

    Reasons Of Gas गैस आमतौर पर आंत में बनती है जो छोटी आंत के जरिए बड़ी आंत में तेजी से फैलती है। गैस बनने का सबसे बड़ा कारण अपच है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से बिगड़ जाता है।

    Hero Image
    सुबह का नाश्ता नहीं करते तो अपनी इस आदत को बदले, क्योंकि गैस खाली पेट में ज्यादा बनती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गैस एक ऐसी परेशानी है जो खान-पान की गड़बड़ी से पनपती है। गैस की समस्या को लोग अक्सर नजरअंदार कर देते हैं, लेकिन ये परेशानी आपको कई और बीमारियों का भी शिकार बना सकती है। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए गैस बनने के कारणों को जानना जरूरी है। गैस आमतौर पर आंत में बनती है जो छोटी आंत के जरिए बड़ी आंत में तेजी से फैलती है। गैस बनने का सबसे बड़ा कारण अपच है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से बिगड़ जाता है। आप भी गैस की समस्या से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी कुछ आदतों को बदलें जो पेट में गैस बनने के लिए जिम्मेदार है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो पेट में गैस का कारण बनती हैं।स

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह का नाश्ता स्किप करना

    खाली पेट गैस ज्यादा बनती है। कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए बेहद जरूरी है। सुबह के नाश्ते को कभी स्किप न करें।

    बहुत ज्यादा खाना

    कुछ लोगों को ज्यादा खाने की आदत होती है जो गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है। गैस से बचना चाहते हैं तो ज्यादा खाने से बचें। ज्यादा खाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है।

    तला भुना खाने से परहेज करें

    अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है। ज्यादा मात्रा में तला भुना खाने से न सिर्फ गैस की समस्या हो सकती है बल्कि कब्ज और अपच भी हो सकता है। 

    लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठे

    सिटिंग जॉब करने वाले लोगों को ज्यादा गैस परेशान करती है। एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या बनी रहती है। अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठने की आदत डालें, आपको गैसे से निजात मिलेगी।

    गैस से निजात पाने के लिए इन नुस्खों को अपना सकते है

    • प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिलाकर उसका सेवन करें गैस से छुटकारा मिलेगा।
    • सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिलती है।
    • नींबू का रस और अदरक एक-एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं।
    • अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं इससे गैस, बदहजमी से आराम मिल सकता है।
    • मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, गैस में आराम मिल सकता है। 

                             Written By: Shahina Noor