विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बिल्लियों का ट्यूमर खोलेगा इंसानों के कैंसर का राज, बीमारी के खिलाफ जंग में नई उम्मीद बनकर आया शोध

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:00 AM (IST)

कैंसर के इलाज में एक नए शोध से पता चला है कि बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच समानताएं हैं।

बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच कनेक्शन (Image Source: AI Generated)

बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच कनेक्शन (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एएनआइ, नई दिल्ली। कैंसर के इलाज में हर दिन नए-नए शोध किए जा रहे हैं, ताकि उसके कारणों को समझकर जड़ से खत्म किए जाने की दवा विकसित की जा सके। इसी संबंध में हाल ही में एक नया शोध किया गया है, पहले इसमें चूहों को शामिल किया जाता था, अब बिल्लियां भी वैज्ञानिकों के शोध का हिस्सा बन गई हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि नए अध्ययन के मुताबिक बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच कुछ समानताएं देखने को मिली हैं। यह खबर कैंसर को ठीक से समझने के साथ ही उसके इलाज में भी मदद कर सकती है। 

बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच कनेक्शन 

बता दें कि बिल्लियों के कैंसर आनुवंशिकी के अध्ययन के दौरान बिल्लियों के ट्यूमर और इंसानों के कैंसर के बीच कुछ ऐसी समानताएं सामने आई हैं जिनकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी। इन खोजों से बिल्लियों में कैंसर के सटीक इलाज का रास्ता तो खुलता ही है, साथ ही इंसानों में कैंसर के पनपने और दवाओं पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में नई जानकारी भी मिल सकती है। 

बिल्लियों में कैंसर को समझने की दिशा में बड़ा कदम

यह अध्ययन हमें समझने में मदद कर सकता है कि बिल्लियों और मानवों में कैंसर क्यों विकसित होता है। विज्ञानियों ने बिल्लियों में कैंसर को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है और उस चीज का राज खोला है जिसे रिसर्चर कभी जेनेटिक "ब्लैक बॉक्स" कहते थे। "साइंसडेली" वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे बिल्लियों के कैंसर के इलाज में सुधार हो सकता है और साथ ही विज्ञानियों को भी यह बेहतर ढंग से समझने में मदद मिल सकती है कि इंसानों और दूसरे जानवरों में कुछ तरह के कैंसर कैसे पनपते हैं। इस शोध को कैंसर के इलाज में एक बड़ी संभावना के रूप में देखा जा सकता है। 

कैंसर बिल्लियों की मौत का प्रमुख कारण 

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि कैंसर बिल्ली में बीमारी और मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, फिर भी विज्ञानियों को बिल्ली के ट्यूमर के पीछे के आनुवंशिक परिवर्तनों के बारे में मानव या कुत्तों के कैंसर की तुलना में बहुत कम जानकारी थी। ग्वेल्फ विश्वविद्यालय के पैथोबायोलाजी के प्रोफेसर एवं शोध के सह-लेखक डॉ. जेफ्री वुड ने कहा कि यह अंतर अब बंद होने लगा है।  

यह भी पढ़ें- अल्जाइमर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण: दिमाग की ब्लॉक नसें होंगी ठीक, चूहों पर रिसर्च सफल

यह भी पढ़ें- 25 की उम्र में भी दिखने लगेंगे 40 के! अगर समय रहते नहीं बदलीं उठने-बैठने और खानपान से जुड़ी ये बुरी आदतें