लगातार तीन रातें न सोने से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
आज के समय में हर कोई तनावग्रस्त है। इस कारण लाेगों को नींद नहीं आती है। नींद पूरी न होने से दिल पर गहरा असर पड़ सकता है। स्वीडन के Uppsala University में हुई रिसर्च के अनुसार लगातार तीन रात न सोने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। काम का बाेझ हो या पैसों की टेंशन, हर कोई किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहता है। जब आप तनाव में होते हैं तो सबसे पहले आपकी नींद प्रभावित होती है। कुछ लोग तो कई-कई रात नहीं सोते हैं।
तनाव में रहने पर किसी भी काम में मन नहीं लगता है। न तो खाने की इच्छा होती है और न ही किसी से बातें करने का मन करता है। सारी-सारी रात लोग बस ओवरथिंकिंग में गुजार देते हैं। वहीं आज कल के युवा रात-रातभर मोबाइल चलाने के कारण नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। आज के समय में नींद पूरी करना किसी प्रिविलेज से कम नहीं है। एक्सपर्ट भी कहते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए आठ घंटे की नींद जरूरी होती है।
Uppsala University में किया गया रिसर्च
आपको बता दें कि नींद न आने की समस्या आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकती है। रात की नींद पूरी न होने से आपके दिल पर गहरा असर पड़ता है। दरअसल, नींद की कमी और दिल की बीमारियों के बीच एक गहरा कनेक्शन है। स्वीडन के Uppsala University में हाल ही में एक रिसर्च की गई। इस दौरान पाया गया कि अगर आप लगातार तीन रात से सोए नहीं हैं या कुछ ही घंटाें की नींद लेते हैं तो खून में ऐसे प्रोटीन बढ़ने लगते हैं जो सूजन और दिल की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
रुक सकती है हार्ट बीट
जी हां, ये प्रोटीन एक तरह के मोलीक्यूल्स होते हैं जो हमारी बॉडी में तब बनते हैं, जब हम तनाव में होते हैं। किसी बीमारी से जूझने पर भी ये प्रोटीन बनने लगते हैं। अगर ये प्रोटीन लंबे समय तक ब्लड में हाई लेवल पर बने रहते हैं तो इससे Blood Vessels को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है। इससे आपकी हार्ट बीट रुक सकती है। साथ ही दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: डरावने साए करते हैं परेशान, तो ये हो सकता है Schizophrenia का लक्षण, न करें नजरअंदाज
16 युवाओं पर की गई रिसर्च
ये रिसर्च 16 युवाओं पर की गई थी जो पूरी तरह से हेल्दी थे। इस दौरान 8-8 लोगों के दो ग्रुप बनाए गए। एक ग्रुप ने साढ़े आठ घंटे की नींद ली तो दूसरे ग्रुप के युवा सिर्फ चार घंटे ही सो पाए। हर दिन सोने के बाद दोनों ग्रुप्स साइकिलिंग की। इससे पहले और बाद में इनका ब्लड सैंपल लिया गया। इस दौरान शोधकर्माओं ने पाया कि नींद पूरी न होने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। ये एक चिंता का कारण था।
अच्छी नींद के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स
- हर रोज रात में एक ही समय पर सोने की कोशिश करें।
- सोने से पहले कमरे का वातावरण अच्छा रखें।
- इसके अलावा निगेटिव बातों को सोचने से बचें।
- सोने से पहले मोबाइल फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। बेड से इन्हें दूर रख दें।
- सोने से पहले चाय या कॉफी न पिएं।
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- तनाव न लें। इसके लिए मेडिटेश करें।
- अच्छी नींद के लिए अफर्मेशन भी सुनें।
यह भी पढ़ें: आपको भी लगातार होता है सिरदर्द? Brain Tumor का हो सकता है संकेत; 10 लक्षणों से करें बीमारी की पहचान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।