क्या है Gen Z का नया ट्रेंड Fridge Cigarette? सिगरेट नहीं, फिर भी सेहत के लिए जहर!
सोशल मीडिया पर फ्रिज सिगरेट नामक एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसमें युवा तनाव कम करने के लिए फ्रिज से ठंडी डाइट कोक निकालकर पीते हैं। Gen Z इसे डिजिटल स्मोक ब्रेक मान रही है जो सिगरेट जैसा सुकून देता है। हालांकि डाइट कोक में मौजूद एसिड और आर्टिफिशियल स्वीटनर दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक नया और अजीब सा ट्रेंड इन दिनों वायरल हो रहा है जिसका नाम 'Fridge Cigarette' है। इस ट्रेंड को Gen Z अपना रही है। आपको बता दें कि इसके नाम में ‘सिगरेट’ शब्द का इस्तेमाल जरूर हो रहा है, लेकिन इसका सिगरेट पीने से कोई लेना-देना नहीं है।
दरअसल, इस ट्रेंड में सिगरेट की जगह लोग एक ठंडी Diet Coke की कैन फ्रिज से निकालकर पी रहे हैं। ये काम वे आमतौर पर तब करते हैं जब वो तनाव भरे दिन के बाद थोड़ा सुकून चाहते हैं। सोशल मीडिया पर “Time for my afternoon fridge cigarette” जैसे कैप्शन के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
ये आदत एक तरह का डिजिटल स्मोक ब्रेक बन गई है। इसमें कोई धुआं नहीं होता, लेकिन ठंडा कोक पीने का फील ‘सिगरेट पीने जैसा सुकून’ देता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको इस ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि ये ठंडा कोक पीने से युवाओं की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से -
क्या है Fridge Cigarette ट्रेंड?
Fridge Cigarette शब्द की शुरुआत TikTok से हुई थी। वीडियो में दिखाया गया था कि फ्रिज से Diet Coke की कैन निकालकर उसे इस तरह खोला जाता है जैसे कोई सिगरेट जला रहा हो। इस वीडियो में बताया गया था कि कैसे कोल्ड ड्रिंक खोलने की आवाज (हिस्स्स...), उसका फिज्ज और वो एक छोटा-सा ठहराव एक खास एहसास देता है। ये ट्रेंड असली सिगरेट से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसका मतलब है, दिनभर की थकान या स्ट्रेस के बाद एक ठंडा Diet Coke पीना और खुद को थोड़ा रिलैक्स महसूस कराना।
View this post on Instagram
स्माेक ब्रेक मान रही Gen Z
Gen Z इसे एक नए तरह का “smoke break” मान रही है, जिसमें निकोटिन नहीं होता है। लेकिन स्टाइल और सुकून का एहसास जरूर हो पा रहा है। लोग इसे स्क्रीन टाइम से ब्रेक लेने और दिमाग को रीसेट करने का तरीका भी मान रहे हैं। इसका साफ मतलब है कि बिना सिगरेट के, उसी की तरह फीलिंग लेना।
यह भी पढ़ें: 2025 में छाया हुआ है Girl Dinner का मजेदार ट्रेंड, लेकिन क्या ये सेहत के लिए ठीक है? जानें सब कुछ
क्यों Diet Coke को ही बनाया गया ट्रेंड का हिस्सा?
Diet Coke को Gen Z इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये ठंडी, झागदार (fizzy), कैफीन से भरपूर, कम कैलोरी वाली और कूल मानी जाती है। लेकिन अब ये सवाल उठता है कि क्या ये वाकई सेहत के लिए सही है या फिर ये एक खराब आदत है। तो हम आपको बता दें कि इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसमें भले ही सिगरेट का इस्तेमाल नहीं होता है, लेकिन डाइट कोक भी सेहत के लिए हानिकारक है।
सेहत पर क्या असर डाल रहा ये ट्रेंड?
- Diet Coke में मौजूद फॉस्फोरिक और साइट्रिक एसिड दांतों की enamel को कमजोर कर सकते हैं। बार-बार इसे पीने से दांत में कीड़े लगने का खतरा रहता है। साथ ही हमारे दांतों में कमजोरी भी आने लगती है।
- इसमें शुगर नहीं होता है, लेकिन Aspartame और Acesulfame K जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। जो कैंसर का कारण बन सकते है।
- Diet Coke जैसी ड्रिंक्स से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और डायबिटीज का भी खतरा बढ़ सकता है।
- आपको बता दें कि ज्यादा कैफीन लेने से नींद में खलल, घबराहट और हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- इसके अलावा कोक की गैस से पेट फूलने और डाइजेशन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है Jellyfish Parenting? बच्चों की परवरिश में फायदेमंद है ये नया तरीका! जानें सब कुछ
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।